हालात

नासिक में पॉली फिल्म फैक्ट्री के रिएक्टर प्लांट में ब्लास्ट, एक की मौत, 14 से ज्यादा लोग घायल

स्थानीय चश्मदीदों ने दावा किया कि विस्फोट के समय कम से कम 250 श्रमिक परिसर में थे, लेकिन उनमें से अधिकांश सुरक्षित रूप से भागने में सफल रहे। हालांकि अभी भी एक दर्जन से अधिक लोगों के वहां फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। उन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं।

फोटोः ANI
फोटोः ANI 

महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी में रविवार सुबह एक फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई। कथित तौर पर कारखाने के एक बॉयलर में भीषण विस्फोट के बाद आग लगी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

स्थानीय चश्मदीदों ने दावा किया कि विस्फोट के समय कम से कम 250 कर्मचारी परिसर में थे, लेकिन उनमें से अधिकांश सुरक्षित रूप से भागने में सफल रहे। हालांकि अभी भी एक दर्जन से अधिक लोगों के वहां फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। उन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं।

घटनास्थल पर पहुंची केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉक्टर भारती प्रवीण पवार ने कहा कि नासिक में जिंदल कंपनी की एक पॉली फिल्म फैक्ट्री के रिएक्टर प्लांट में विस्फोट हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

नासिक के कलेक्टर गंगाधरन डी. और नासिक के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सचिन पाटिल स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। आग पर काबू पाने के लिए इगतपुरी और नासिक शहर से करीब एक दर्जन दमकल गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई हैं। धुएं के विशाल बादल लंबी दूरी से दिखाई दे रहे हैं और नए साल के दिन इस विशाल विस्फोट ने कई निवासियों को हिला कर रख दिया।

पॉली फिल्म फैक्ट्री में लगी आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। इस बीच राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री दादा भुसे, जो नासिक जिले के संरक्षक मंत्री हैं, घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आज दोपहर बाद वहां जाने की संभावना है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार ने कहा कि स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और जिले के पालक मंत्री यहां मौजूद हैं। महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत