हालात

सुनील शेट्टी की बिल्डिंग में कोरोना अटैक! BMC ने सील की इमारत, परिवार संग इसी घर में रहते हैं अभिनेता

बीएमसी के एसिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत गायकवाड (डी वॉर्ड) ने बताया कि 'पृथ्वी अपार्टमेंट्स' को कोरोना के चलते दो दिन पहले कर दिया गया है। हालांकि सुनील शेट्टी का परिवार इस संक्रमण के खतरे से बाहर है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना के केस में वृद्धि होने लगी है। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बिल्डिंग 'पृथ्वी अपार्टमेंट्स' में भी पांच कोरोना के एक्टिव केस मिले हैं, जिससे हड़कंप मच गया है। बीएमसी ने कार्रवाई करते हुए एक्टर की बिल्डिंग को सील कर दिया है। इस बात की पुष्टि बीएमसी के एसिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत गायकवाड (डी वॉर्ड) ने मीडिया से बातचीत में की है। उन्होंने बताया कि 'पृथ्वी अपार्टमेंट्स' को कोरोना के चलते दो दिन पहले कर दिया गया है। हालांकि सुनील शेट्टी का परिवार इस संक्रमण के खतरे से बाहर है।

आपको बता दें, प्रोटोकॉल के अनुसार, अगर किसी बिल्डिंग से कोविड-19 के पांच सक्रिय मामले मिलते हैं, तो उसे बीएमसी द्वारा सील कर दिया जाता है। बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग में सुनील शेट्टी रहते हैं, वहां पर पांच से ज्यादा कोविड-19 के सक्रिय मामले पाए गए, जिसके बाद बिल्डिंग को सील कर दिया गया। इस बिल्डिंग में 30 फ्लोर हैं, जिसमें करीब 120 फ्लैट हैं। यह बिल्डिंग मुंबई के डी-वार्ड के अंतर्गत आती है।

फिलहाल मुंबई के डी-वार्ड में करीब 10 रिहायशी इमारतों को सील किया गया है। इस इलाके में मालाबार हिल और पेडर रोड शामिल हैं। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुंबई की बात करें तो यहां सोमवार को 555 कोविड के नए मामले रिकॉर्ड किए गए, जबकि 15 लोगों की मृत्यु हुई। इन नए मामलों के बाद अब मुंबई में कोविड मरीजों की संख्या सात लाख के पार पहुंच गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 15 हजार से ऊपर है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?