हालात

दिल्ली के वसंत विहार में निर्माणाधीन इमारत के गड्ढे से 1 मजदूर का शव बरामद, 2 की तलाश अभी भी जारी

वसंत विहार में इमारत का निर्माण हो रहा है और बेसमेंट बनाने के लिए काफी खुदाई की गई है। इस गड्ढे के बगल से कुछ मजदूर टिन का अस्थायी घर बनाकर रह रहे थे। बारिश के कारण गड्ढे के किनारे की जमीन धंसी, मजदूरों का घर भी गड्ढे में समा गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के वसंत विहार में कल निर्माणाधीन इमारत के गड्ढे में गिरे तीन मजदूरों में से एक का शव NDRF की टीम ने बाहर निकाल दिया है। अन्य दो मजदूरों के लिए तलाशी और बचाव अभियान जारी है।

कैसे हुआ हादसा?

दरअसल वसंत विहार में इमारत का निर्माण हो रहा है और बेसमेंट बनाने के लिए काफी खुदाई की गई है। इस गड्ढे के बगल से कुछ मजदूर टिन का अस्थायी घर बनाकर रह रहे थे। राजधानी दिल्ली में भारी बारिश की वजह से गुरुवार रात गड्ढे के किनारे की जमीन धंस गई और मजदूरों का घर भी गड्ढे में समा गया। मजदूर सो रहे थे और वो भी गड्ढे में समा गए। इमारत के किनारे दीवार बनाई जा रही थी और भूस्खलन के कारण यह दीवार भी गिर गई। भारी बारिश की वजह से गड्ढे में काफी पानी भर गया है। इस वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा