
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक सुशांत ने मुंबई स्थित बांद्रा में अपने घर में आत्महत्या की।रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत के घर में काम करने वाले एक शख्स ने पुलिस को फोन कर के इसकी जानकारी दी।हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि सुशांत ने आत्महत्या क्यों की।
Published: undefined
सुशांत सिंह राजपूत ने 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के डेली सोप में काम किया पर उनको पहचान एकता कपूर के धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' से मिली।इसके बाद सुशांत को फिल्में भी मिलने लगीं। 'काय पो छे!' में सुशांत मुख्य अभिनेता थे और उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई थी।इसके बाद सुशांत 'शुद्ध देसी रोमांस' में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे।सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में भी उनका किरदार निभाया था।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined