हालात

सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुखर रहने वाले अनुराग कश्यप और तापसी के घर आयकर के छापे, विकास बहल के ठिकानों पर भी रेड

बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को आयकर विभाग ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप, अभिनेत्री तापसी पन्नू और फिल्म निर्माता विकास बहल के ठिकानों पर तलाशी ली है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को आयकर विभाग ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप, अभिनेत्री तापसी पन्नू और फिल्म निर्माता विकास बहल के ठिकानों पर तलाशी ली है। इस जांच से संबंधित आयकर विभाग के सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "पन्नू, कश्यप और बहल के मुंबई और कई अन्य जगहों के परिसरों में तलाशी ली जा रही है।" हालांकि, सूत्र ने इस मामले को लेकर आगे की जानकारी साझा करने से मना कर दिया है। लेकिन उन्होंने कहा है कि विभाग की कई टीमें फैंटम्स फिल्म्स समेत मुंबई और बाहर के 22 ठिकानों पर तलाशी ले रही हैं।

Published: undefined

वहीं विभाग के अधिकारी इन तलाशियों को लेकर फैंटम फिल्म्स का नाम लेने से साफ बचते नजर आए। वहीं विभाग के अन्य अधिकारी ने बताया कि यह तलाशी कर चोरी को लेकर की जा रही है।

Published: undefined

बता दें कि कश्यप, बहल और पन्नू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खासे मुखर रहे हैं और वे 3 कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसानों के आंदोलन को लेकर भी चिंता जता चुके हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined