हालात

राकेश टिकैत को परिवार समेत बम से उड़ाने की मिली धमकी, अमित शाह को पत्र लिखकर देश भर में मांगी सुरक्षा

अमित शाह को लिखे पत्र में राकेश टिकैत ने कहा कि धमकी देने वाले ने कहा कि किसानों की बात करने से पीछे नहीं हटे तो पूरे परिवार को बम से उड़ा दिया जाएगा। टिकैत ने कहा कि पूरा परिवार किसान और सामाजिकता की लड़ाई लड़ता रहेगा और पूरे देश में यात्रा भी करता रहेगा।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत और उनके परिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी मोबाइल पर कॉल कर दी गई है। धमकी में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और प्रवक्ता राकेश टिकैत को किसान आंदोलन से अलग होने की चेतावनी दी गई। जिसके बाद नरेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत ने भोरकलां थाने में इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इन धमकियों को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। टिकैत ने गृहमंत्री से मांग की है कि उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाएं और गृह मंत्रालय द्वारा इस धमकी मामले की जांच कराई जाए।

अमित शाह को लिखे पत्र में राकेश टिकैत ने कहा कि गौरव टिकैत को फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपने दिल्ली में किसान आंदोलन किया, जो ठीक नहीं किया। किसानों की बात करना बंद करो और पीछे हट जाओ। पीछे नहीं हटे तो पूरे परिवार को बम से उड़ा दिया जाएगा। राकेश टिकैत ने अपने पत्र में कहा कि पूरा परिवार किसानों और सामाजिकता की लड़ाई लड़ता रहेगा और पूरे देश में यात्रा भी करता रहेगा।

मिली जानकारी के अनुसार, धमकी भरी कॉल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत के मोबाइल पर आई थी। गौरव ने थाने में दी अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें 7 बार धमकी की कॉल आई। उन्होंने कहा कि पहले उन लोगों ने इसे शरारत समझा, लेकिन बार-बार कॉल आने पर परिवार चौकन्ना हो गया और उसके बाद थाने में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई गई।

अपनी शिकायत में गौरव टिकैत ने कहा कि होली के दिन 8 मार्च को रात 9.15 बजे से 10.00 बजे तक कई फोन कॉल आए। कॉल करने वाले ने किसानों की बात करने को लेकर पूरे टिकैत परिवार को अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। गौरव टिकट ने आरोप लगाया है कि फोन करने वाले ने टेक्स्ट मैसेज पर गाली गलौज भी की।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पंजाब कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव खत्म होने तक एसआईआर पर रोक लगाने की मांग की, बोले- मौजूदा लिस्ट पर हो चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार फौरन इस्तीफा दें, पीएम और गृहमंत्री की साजिश के लिए जांच हो

  • ,
  • महाराष्ट्र सूखा संकट: उद्धव ठाकरे ने फडणवीस सरकार पर साधा निशाना, विशेष सत्र की मांग

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स 1,247 अंक टूटा, निफ्टी पांच महीने के निचले स्तर पर और रुपया हुआ कमजोर

  • ,
  • राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने देशद्रोह किया, जांच का सामना करना होगा