हालात

लखनऊ से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, जांच के बाद निकली अफवाह, उड़ान में हुई देरी

करीब 180 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही यह फ्लाइट सुबह 10:45 बजे लखनऊ से रवाना होने वाली थी। उड़ान भरने की तैयारी चल रही थी, तभी चालक दल के सदस्यों को विमान के एक शौचालय में रखे टिश्यू पेपर पर "बम" लिखा हुआ मिलने की जानकारी मिली, जिससे हड़कंप मच गया।

लखनऊ से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, जांच के बाद निकली अफवाह, उड़ान में हुई देरी
लखनऊ से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, जांच के बाद निकली अफवाह, उड़ान में हुई देरी फोटोः IANS

लखनऊ से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को शुक्रवार को उस समय रोक दिया गया, जब विमान के एक शौचालय में टिश्यू पेपर पर बम की धमकी लिखी हुई मिली। इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत व्यापक आपातकालीन जांच शुरू की। राहत की बात रही कि जांच में यह धमकी अफवाह निकली, जिससे सभी ने रहात की सांस ली। हालांकि, इसकी वजह से विमान के उड़ान भरने में देरी हुई।

Published: undefined

करीब 180 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही यह फ्लाइट सुबह 10:45 बजे लखनऊ से रवाना होने वाली थी। उड़ान भरने की तैयारी चल रही थी, तभी चालक दल के सदस्यों को विमान के एक शौचालय में रखे टिश्यू पेपर पर "बम" लिखा हुआ मिलने की जानकारी मिली। संभावित सुरक्षा खतरे के बाद विमान को तुरंत एप्रन पर रोक दिया गया और उसे उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई।

Published: undefined

जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने तय प्रक्रिया के तहत आपातकालीन कार्रवाई शुरू कर दी। विमान और उसके आसपास के क्षेत्र की गहन जांच की गई। बाद में अधिकारियों ने पाया कि यह केवल एक झूठी धमकी थी। सुरक्षा जांच के दौरान विमान में कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिला।

Published: undefined

इंडिगो के एक प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि 12 जून को लखनऊ से दिल्ली जाने वाली उड़ान 6ई 2111 में उड़ान भरने से कुछ समय पहले सुरक्षा संबंधी एक सूचना मिली थी। प्रवक्ता ने कहा, "उड़ान भरने से ठीक पहले इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2111 में एक सुरक्षा संबंधी खतरे की जानकारी मिली। तय सुरक्षा प्रक्रिया के अनुसार हमने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया और आवश्यक सुरक्षा जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।"

Published: undefined

उन्होंने आगे कहा, "सभी जरूरी अनुमति मिलने के बाद विमान दिल्ली के लिए रवाना होगा। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है और हम उन्हें रिफ्रेशमेंट और समय-समय पर जरूरी जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं।" एयरलाइन ने यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया और कहा कि उनके लिए रिफ्रेशमेंट तथा नियमित अपडेट की व्यवस्था की गई है ताकि असुविधा कम से कम हो। प्रवक्ता ने कहा, "हमेशा की तरह हमारे यात्रियों, चालक दल और विमान की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined