हालात

विमानों में बम की धमकी मिलने का सिलसिला जारी, रविवार को देश भर में 20 फ्लाइट को उड़ाने की आई चेतावनी

सूत्रों ने बताया कि इंडिगो, विस्तारा, एयर इंडिया और अकासा एयर शामिल हैं जिनकी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों सहित विभिन्न उड़ानों में रविवार को बम होने की धमकी मिली। उन्होंने बताया कि इंडिगो, विस्तारा और एयर इंडिया की छह-छह उड़ानों को बम होने की धमकियां मिलीं।

विमानों में बम की धमकी मिलने का सिलसिला जारी, रविवार को 20 फ्लाइट को उड़ाने की आई चेतावनी
विमानों में बम की धमकी मिलने का सिलसिला जारी, रविवार को 20 फ्लाइट को उड़ाने की आई चेतावनी फोटोः IANS

देश की एयरलाइंस को विमानों में बम की धमकी मिलने का सिलसिला जारी है। विमानन सूत्रों के अनुसार, अकेले रविवार को विभिन्न एयरलाइनों की करीब 20 उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इनमें अकासा एयरलाइंस की 6 उड़ान और इंडिगो एयरलाइंस की 3 उड़ानें शामिल हैं।

भारतीय विमानन सूत्रों ने बताया कि इन विमानन कपंनियों में इंडिगो, विस्तारा, एयर इंडिया और अकासा एयर शामिल हैं जिनकी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों सहित विभिन्न उड़ानों में बम होने की धमकी मिली। उन्होंने बताया कि इंडिगो, विस्तारा और एयर इंडिया की छह-छह उड़ानों को बम होने की धमकियां मिलीं।

इंडिगो के प्रवक्ता ने एक अलग बयान में कहा कि एयरलाइन ने उड़ान संख्या 6ई 58 (जेद्दा से मुंबई), 6ई87 (कोझिकोड से दम्माम), 6ई11 (दिल्ली से इस्तांबुल), 6ई17 (मुंबई से इस्तांबुल), 6ई133 (पुणे से जोधपुर) और 6ई112 (गोवा से अहमदाबाद) में सुरक्षा चूक की सूचना मिली, जिसके बाद उत्पन्न स्थिति पर ध्यान दिया गया और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल अपनाए गए।

विस्तारा ने कहा कि उसे छह उड़ानों यूके25 (दिल्ली से फ्रैंकफर्ट), यूके106 (सिंगापुर से मुंबई), यूके146 (बाली से दिल्ली), यूके116 (सिंगापुर से दिल्ली), यूके110 (सिंगापुर से पुणे) और यूके107 (मुंबई से सिंगापुर) को लेकर धमकी मिली है। विस्तारा के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘प्रोटोकॉल के अनुरूप, सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित कर दिया गया और उनके निर्देशानुसार सुरक्षा प्रक्रियाएं अपनाई जा रही हैं।’’

अकासा एयर के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को उनकी कुछ उड़ानों को सुरक्षा चेतावनी प्राप्त हुईं। उन्होंने बताया कि आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम स्थिति पर नजर रख रही हैं तथा सुरक्षा और नियामक अधिकारियों के संपर्क में हैं। सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया की कम से कम छह उड़ानों को धमकी मिली है लेकिन विमानन कंपनी की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं सामने आई है। इस सप्ताह अब तक 90 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं जो सभी झूठी साबित हुई हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस मुख्यालय में हुई CWC की अहम बैठक, JPSC-JSSC आंदोलन स्थगित, सरकार को दो महीने का अल्टीमेटम

  • ,
  • रांची: छात्रों ने 2 महीने के लिए स्थगित किया आंदोलन, परीक्षाओं में गड़बड़ी की CBI जांच के लिए सरकार को दिया अल्टीमेटम

  • ,
  • सिविल ड्रेस में किन लोगों ने छात्रों पर हमला किया था, लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया था, इसकी जांच होनी चाहिए: रोहित पवार

  • ,
  • गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की शानदार जीत, सुथार-देवदत्त पड‍िक्कल बने जीत के हीरो, सीरीज में 1-0 की बढ़त

  • ,
  • बिहार: छात्रों के मुद्दों पर RJD का जोरदार प्रदर्शन, प्रदर्शनकरियों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, तेजस्वी यादव हिरासत में