
बिहार के कटिहार जिले में शनिवार शाम बस, ट्रक और पिकअप वैन की आपस में हुई टक्कर में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिखर चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि कटिहार के कोढ़ा प्रखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 31 पर शाम साढ़े छह बजे यह दुर्घटना हुई।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। हालांकि शुरुआती जानकारी में दुर्घटना में सात लोगों की मौत बताई गई थी, लेकिन घायल हुए छह लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Published: 11 Apr 2026, 7:58 AM IST
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह जनसंख्या पर आधारित परिसीमन की कवायद शुरू करने से पहले विपक्ष से निपटने के लिए इसे ‘‘हथियार’’ की तरह इस्तेमाल करना चाहती है।
द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के अध्यक्ष स्टालिन ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार को महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने की कोई चिंता नहीं है। अगर उसकी चिंता वास्तविक होती, तो वह इसे तुरंत लागू कर सकती थी, लेकिन इसके बजाय, भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार विपक्ष से निपटने और जनसंख्या के आधार पर परिसीमन प्रक्रिया शुरू करने के लिए इसे एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने पर विचार कर रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए परिसीमन को बहाना बनाए बिना महिला आरक्षण तुरंत लागू किया जाना चाहिए।’’
Published: 11 Apr 2026, 7:58 AM IST
मशहूर गायिका आशा भोसले को हृदय और फेफड़ों की समस्याओं के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published: 11 Apr 2026, 7:58 AM IST
बिहार के कटिहार जिले में शनिवार शाम बस, ट्रक और पिकअप वैन की आपस में हुई टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिखर चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि कटिहार के कोढ़ा प्रखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 31 पर दुर्घटना हुई। घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। एसपी ने बताया कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।
Published: 11 Apr 2026, 7:58 AM IST
पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर की 69 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हरा दिया। सनराइजर्स हैदराबाद ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (74 रन) के अर्धशतक और ट्रेविस हेड के साथ पहले विकेट के लिए 50 गेंद में 120 रन की साझेदारी से छह विकेट पर 219 रन का स्कोर खड़ा किया।
पंजाब किंग्स ने अय्यर (33 गेंद, पांच चौके, पांच छक्के), प्रियांश आर्य (57) और प्रभसिमरन सिंह (51) के अर्धशतकों से यह लक्ष्य 18.5 ओवर में चार विकेट पर 223 रन बनाकर हासिल कर लिया।
Published: 11 Apr 2026, 7:58 AM IST
मथुरा में नाव पलटने की घटना पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा, "इस हादसे ने देश को हिलाकर रख दिया है... हादसा क्यों और कैसे हुआ, यह जांच का विषय है, और केंद्र या यूपी सरकारों को इसकी जांच करनी चाहिए। पता चला है कि कुछ लोगों ने लाइफ जैकेट भी नहीं पहनी थी... सरकार को पीड़ितों के परिवारों को कुछ सांत्वना और मदद देनी चाहिए।"
Published: 11 Apr 2026, 7:58 AM IST
पाकिस्तान की मध्यस्थता में ईरान और अमेरिका के बीच शनिवार को इस्लामाबाद में शांति वार्ता शुरू हुई। सूत्रों ने बताया कि बातचीत पाकिस्तानी अधिकारियों के माध्यम से संदेशों के आदान-प्रदान से शुरू हुई, जिससे संकेत मिलता है कि शुरुआती बातचीत परोक्ष रूप से हुई। उन्होंने कहा कि अगर कोई सकारात्मक घटनाक्रम होता है तो सीधी बातचीत भी हो सकती है।
सूत्रों ने बताया कि बातचीत के लिए ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबफ के नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार रात इस्लामाबाद पहुंचा, जबकि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल शनिवार सुबह पहुंचा। पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘सीधी वार्ता’ के पहले दौर के समापन के बाद विदेश कार्यालय द्वारा एक बयान जारी किए जाने की संभावना है।
Published: 11 Apr 2026, 7:58 AM IST
केंद्र सरकार ने शनिवार को डीजल के निर्यात शुल्क या अप्रत्याशित लाभ कर को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। वहीं विमान ईंधन (एटीएफ) के लिए यह दर अब 42 रुपये प्रति लीटर होगी। हालांकि, पेट्रोल के निर्यात शुल्क में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि शुल्क में यह बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
इससे पहले 26 मार्च को सरकार ने डीजल पर 21.50 रुपये प्रति लीटर और एटीएफ पर 29.5 रुपये प्रति लीटर का निर्यात शुल्क लगाया था। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए ये शुल्क लगाए गए थे।
Published: 11 Apr 2026, 7:58 AM IST
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र स्थित हिंगोली जिले के कुछ हिस्सों में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई है। इसके साथ ही पड़ोसी जिलों नांदेड़ और परभणी के भी कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार भूकंप में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
हिंगोली के जिलाधिकारी राहुल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पांगरा शिंदे गांव के कुछ हिस्सों में भूकंप का असर देखने को मिला है। यहां कुछ घरों और सामूदायिक केंद्रो की दीवारों में दरार देखने को मिली हैं। हिंगोली जिले में आज सुबह करीब 8 बजकर 44 मिनट पर 4.7 रिक्टर स्केल की तीव्रता का भूकंप आया। इसके हल्के झटके वाशिम जिले के वाशिम और रिसोड तहसील के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए।
वहीं, नादेंड़ जिला अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई थी। उन्होंने नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की एक रीड़िंग का हवाला देते हुए कहा कि भूकंप शनिवार सुबह 8.45 बजे दर्ज किया गया। जिलाधिकारी ने आगे बताया कि भूकंप का केंद्र हिंगोली जिले की वसमत तहसील के शिरली गांव में भूमि से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था। इससे पहले 4 अप्रैल को अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए थे। भूकंप के झटके दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और आस-पास के इलाकों सहित कई जगहों पर महसूस किए गए।
Published: 11 Apr 2026, 7:58 AM IST
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने तमिलनाडु के गृह सचिव धीरज कुमार के तबादले का शनिवार को आदेश दिया और उनके स्थान पर के. मणिवासन को नियुक्त किया। निर्वाचन आयोग ने 1993 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी मणिवासन को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। ईसीआई की विज्ञप्ति में कहा गया है कि चुनाव पूर्ण होने तक कुमार को चुनाव संबंधी किसी भी पद पर तैनात नहीं किया जाना चाहिए।
इससे पहले, निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव एन. मुरुगनंदम का तबादला कर दिया और उनकी जगह वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम. साई कुमार को नियुक्त किया था। निर्वाचन आयोग ने इसी तरह ग्रेटर चेन्नई के पुलिस आयुक्त ए. अरुण का तबादला कर उनकी जगह 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिन दिनेश को नियुक्त किया था।
Published: 11 Apr 2026, 7:58 AM IST
अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के अस्थायी संघर्ष विराम के बाद ‘जग विक्रम’ नामक भारतीय ध्वज वाले तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) लदे जहाज ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर लिया है। अस्थायी संघर्ष विराम की घोषणा के बाद इस मार्ग से गुजरने वाला यह पहला भारतीय जहाज है। जहाज शुक्रवार रात से शनिवार सुबह के बीच इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरा और शनिवार दोपहर को पूर्व की ओर बढ़ते हुए, जलडमरूमध्य के पूर्व में ओमान की खाड़ी में स्थित था।
मार्च की शुरुआत से अब तक यह फारस की खाड़ी से बाहर निकलने वाला नौवां भारतीय जहाज है, जबकि लगभग 15 भारतीय ध्वज वाले जहाज अभी भी क्षेत्र में रुके हुए हैं और आगे बढ़ने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह मध्यम आकार का गैस वाहक जहाज 26,000 टन से अधिक वहन क्षमता रखता है और इसमें करीब 20,000 टन एलपीजी होने का अनुमान है।
Published: 11 Apr 2026, 7:58 AM IST
बीजेपी के 'संकल्प पत्र' पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "उन्होंने मैनिफेस्टो में यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात की है...मैं इसका कड़ा विरोध करूंगी। आज वे बहुमत में हैं इसलिए वे बिल पास करेंगे। जब कल वे मेजोरिटी में नहीं होंगे, तो हम बिल वापस ले लेंगे...जब तक वे रहेंगे, फ्री और फेयर चुनाव मुमकिन नहीं हैं।"
Published: 11 Apr 2026, 7:58 AM IST
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने संसद के तीन दिवसीय सत्र जिसमें महिला आरक्षण कानून में संशोधन किए जाने की संभावना है, से पहले शनिवार को कहा कि प्रस्तावित संशोधनों को एक राजनीतिक औजार के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, जो संघीय ढांचे को कमजोर करे और संसद की जीवंतता को प्रभावित करे।
Published: 11 Apr 2026, 7:58 AM IST
उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक सामग्री साझा करने तथा पाकिस्तान में कुछ लोगों के संपर्क में रहने के आरोप में सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र से एक मुफ्ती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एटीएस देवबंद के प्रभारी निरीक्षक सुधीर उज्ज्वल ने देवबंद थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर टीम ने देवबंद के ‘मिल वाला फाटक’ क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी मुफ्ती (मुस्लिम धर्मगुरु) जाकिर को गिरफ्तार किया।
Published: 11 Apr 2026, 7:58 AM IST
मथुरा जिले में यमुना नदी में नौका पलटने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। साथ ही, नाविक को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
Published: 11 Apr 2026, 7:58 AM IST
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होने वाली अमेरिका-ईरान की वार्ता से पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा है कि ईरान सैन्य रूप से हार चुका है और हम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को किसी भी कीमत पर बंद नहीं होने देंगे। हम उसे खोलने जा रहे हैं।
Published: 11 Apr 2026, 7:58 AM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 11 Apr 2026, 7:58 AM IST