बड़ी खबर LIVE: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट किया बंद, अमेरिका ने तेज किए हमले, वैश्विक तेल सप्लाई पर गहराया संकट
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अगले आदेश तक बंद करने का ऐलान किया है, जिसके बाद अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर नए हवाई हमले किए हैं। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव से वैश्विक तेल और गैस सप्लाई पर बड़ा संकट गहरा गया है।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: AI Generated
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट किया बंद, अमेरिका ने तेज किए हमले, वैश्विक तेल सप्लाई पर गहराया संकट
पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खुली सैन्य टकराव की ओर बढ़ गया है। ईरान ने एक कंटेनर जहाज पर कार्रवाई और कथित सुरक्षा उल्लंघनों का हवाला देते हुए होर्मुज स्ट्रेट को अगले आदेश तक बंद करने का ऐलान किया है और चेतावनी दी है कि अमेरिकी हस्तक्षेप जारी रहा तो क्षेत्र में अमेरिकी व सहयोगी देशों के ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा। इसके जवाब में अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य और IRGC से जुड़े ठिकानों पर नए हवाई हमले किए हैं। इस बढ़ते संघर्ष से वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति पर बड़ा खतरा मंडराने लगा है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए