
दक्षिणपूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन इलाके में शुक्रवार तड़के एक आवासीय इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के कर्मियों द्वारा छह लोगों को बचाया गया और केंद्रीय दुर्घटना एवं आघात सेवा (सीएटीएस) की सहायता से उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने ईरान के साथ चल रहा युद्ध खत्म कर दिया है और ईरान ने भविष्य में कभी परमाणु हथियार नहीं बनाने की बात मान ली है हालांकि ईरान ने अभी तक ऐसे किसी समझौते या वादे की पुष्टि नहीं की है।
ईरान की तस्नीम समाचार एजेंसी ने कहा कि पिछले दो महीनों में ट्रंप 38 बार किसी समझौते के बहुत करीब होने का दावा कर चुके हैं। एजेंसी ने चेतावनी दी कि जब तक ईरान खुद किसी समझौते की घोषणा नहीं करता, तब तक ट्रंप के बयानों को अंतिम सच नहीं माना जाना चाहिए।
सह-मेजबान मैक्सिको ने फीफा विश्व कप 2026 के उद्घाटन मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। जूलियन क्विनोन्स और राउल जिमेनेज ने गोल किए, जबकि दक्षिण अफ्रीका को मैच में दो खिलाड़ियों के रेड कार्ड झेलने पड़े।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined