
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सैन्य तनाव बढ़ गया है। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। ईरान ने मध्य-पूर्व के कई देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, जबकि अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई में ईरान के मिसाइल सिस्टम और एयर डिफेंस ठिकानों पर हवाई हमले किए। बढ़ते संघर्ष के बीच रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक बार फिर युद्ध का प्रमुख केंद्र बन गया है।
अमेरिकी हमलों के बाद बंदर अब्बास के पश्चिमी इलाके, केशम द्वीप, जास्क, सिरीक और बुशहर के कई हिस्सों में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। केशम के गवर्नर हुसैन अमीर तैमूरी के अनुसार, द्वीप पर 10 से 11 प्रोजेक्टाइल गिरे। उन्होंने दावा किया कि सभी हमले सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए और फिलहाल किसी नागरिक के हताहत होने की सूचना नहीं है।
लेबनानी समाचार चैनल अल-मायादीन की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी लड़ाकू विमानों और मिसाइलों ने अब तक ईरान के 14 अलग-अलग प्रांतों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए