
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में बुधवार शाम को दो जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई।
बुधवार को ईरान ने सऊदी अरब के एक प्रांत पर हमला किया, जहां कई तेल क्षेत्र स्थित हैं। साथ ही उसने कतर और संयुक्त अरब अमीरात में तेल और गैस के बुनियादी ढांचे के खिलाफ हमलों को तेज करने की धमकी भी दी।
फारस की खाड़ी में स्थित ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड और उससे जुड़े बुनियादी ढांचे पर बुधवार को हमले की खबर के बाद ईरान ने हमले तेज करने का संकल्प जताया है।
चंडीगढ़ में बुधवार को शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में से एक, सेक्टर 22 में एक दुकान में आग लग गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने में 30 दमकल गाड़ियों को तीन घंटे से अधिक का वक्त लग गया। उन्होंने बताया कि आग सबसे पहले एक फोटो लैब की दुकान की पहली मंजिल पर लगी और तेजी से दूसरी मंजिल तक फैल गई। शोरूम पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।
इंडियन नेशनल कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की मीटिंग नई दिल्ली के इंदिरा भवन में हुई, जिसमें 2026 के पुडुचेरी असेंबली इलेक्शन के लिए कैंडिडेट फाइनल किए गए।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अचानक डाउन हो गया, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, शाम करीब 8 बजकर 30 मिनट से यूजर्स प्लेटफॉर्म को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। कई लोगों ने लॉगिन, पोस्ट देखने और रीफ्रेश करने में समस्या की शिकायत की।
ईरान ने अपने ‘गैस फील्ड’ पर हमले के बाद धमकी दी है कि वह कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में तेल और गैस के बुनियादी ढांचे पर हमला करेगा। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बुधवार को इस बारे में खबर प्रसारित की।
इजराइल के खिलाफ जारी युद्ध के दौरान ईरान पहले भी इस तरह की धमकियां दे चुका है।
ईरान ने विशेष रूप से सऊदी अरब की ‘समरेफ रिफाइनरी’ और उसके ‘जुबैल पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स’ को निशाना बनाने की धमकी दी है। उसने संयुक्त अरब अमीरात के ‘अल हसन गैस फील्ड’ और कतर में स्थित पेट्रोकेमिकल संयंत्रों तथा एक रिफाइनरी पर भी हमले की धमकी दी है।
कांग्रेस ने राज्यसभा में सेवानिवृत्त हो रहे कई सदस्यों को विदाई दिए जाने का उल्लेख करते हुए बुधवार को कहा कि अफसोस की बात है कि पूर्व सभापति जगदीप धनखड़ के लिए उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के आठ महीने बाद भी कोई विदाई समारोह आयोजित नहीं हुआ।
धनखड़ ने पिछले साल संसद के मानसून सत्र की शुरुआत में ही स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद हुए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन नए उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज राज्यसभा में अगले तीन महीने में सेवानिवृत्त होने वाले सांसदों के लिए विदाई समारोह था। यह लगभग 6 घंटे तक चला, जिसमें प्रधानमंत्री लगभग एक घंटे तक शामिल हुए।’’
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "राज्यसभा में हमारे 5 विधायक ऐसे निकले जिन्होंने क्रॉस वोटिंग की... बहुत बड़ा षड्यंत्र रचा गया है। BJP द्वारा सभी अनैतिक हथकंडे अपनाए गए थे... BJP के लोग खरीद-फरोख्त की कोशिश कर रहे हैं और जो काबू में नहीं आ रहा है, उसे धमकियां दी जा रही हैं।"
हिमाचल प्रदेश में ऊना के बंगाणा इलाके में एक सड़क पर बस पलट जाने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
यह हादसा मंगलवार रात करीब 10 बजे हुआ। जालंधर (पंजाब) के श्रद्धालुओं का एक जत्था अम्ब स्थित पीरनिगाह में मत्था टेकने के बाद बस से शाहतलाई जा रहा था।
पंजाब में फगवाड़ा के रहने वाले एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के नाम का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है।
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कुल 25 श्रद्धालुओं को कई प्रकार की चोटें आई हैं। हादसे में एक श्रद्धालु का पैर टूट गया।
नई नियुक्तियां इस प्रकार हैं-
1.जितिन यादव-DM Cum Deo कूचबिहार
2.संदीप घोष-DM Cum Deo जलपाईगुड़ी
3.विवेक कुमार-DM Cum Deo उ. दिनाजपुर
4.राजनवीर सिंह कपूर-DM Cum Deo मालदा
5.आर. अर्जुन- DM Cum Deo मुर्शिदाबाद
6.श्रीकान्त पल्ली-DM Cum Deo नदिया
7.श्वेता अग्रवाल-DM Cum Deo पूर्व वर्दवान
8.स्मिता पाण्डे- KMC Commissioner cum DEO कोलकाता नॉर्थ
9.रणधीर कुमार-DEO कोलकाता साउथ
10.शिल्पा गौरीसरिया-DM Cum DEO उ. 24 परगना
11.अभिषेक कुमार-DM Cum DEOद. 24 परगना
12.हरिशंकर पनिकर-DM Cum DEO दार्जिलिंग
13.टी.बालासुब्रमण्यम-DM Cum DEO अलीपुरदुआर
दिल्ली के पालम इलाके में एक इमारत में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कार्यवाही के दौरान नियम और प्रक्रियाओं की समय-समय पर समीक्षा की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सदन के नियमों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए और इसमें आवश्यक बदलाव किए जाने चाहिए।
खड़गे ने सभापति से अपील करते हुए कहा कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में है और वे इस दिशा में पहल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे सदन की कार्यवाही और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बन सकती है।
इसके अलावा, उन्होंने सदन में नए आने वाले सदस्यों का स्वागत किया और सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों के योगदान की सराहना की। खड़गे ने कहा कि जो सदस्य रिटायर हो रहे हैं, वे सदन के बाहर भी अपने अनुभव और ज्ञान से देश की सेवा जारी रखें।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सदन में गरीबों, मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की चिंताओं पर ध्यान देना चाहिए और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। खड़गे ने पीएम से कहा कि आप भी सदन को ज्यादा समय देंगे तो हमें भी अच्छा लगेगा।
खड़गे ने आरोप लगाया कि जब विपक्ष के सांसद अपनी बात रखने की कोशिश करते हैं, तो उनकी बातों को कार्यवाही से हटा दिया जाता है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए कहा कि सदन में सभी को अपनी बात रखने का समान अधिकार मिलना चाहिए।
हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग के मामले पर, हरियाणा के लिए कांग्रेस के प्रभारी नेता बी.के. हरिप्रसाद ने कहा, "पार्टी की अनुशासन समिति हमें अपनी रिपोर्ट भेजेगी, जिसके आधार पर AICC कार्रवाई करेगी। जिन विधायकों ने क्रॉस-वोटिंग की है, उनके खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।"
अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरान के मिसाइल ठिकानों पर नए हमले किए हैं। सेना के अधिकारियों का कहना है कि ये ठिकाने अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए खतरा बन रहे थे। यह कार्रवाई “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” के तहत की जा रही है, जो अब और तेज हो गया है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार, इन हमलों में भारी वजन वाले बमों का इस्तेमाल किया गया, जो मजबूत और सुरक्षित ठिकानों को भी नष्ट कर सकते हैं। ये मिसाइल ठिकाने ईरान के तटीय इलाके में, होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित थे। यहां तैनात एंटी-शिप मिसाइलें गुजरने वाले जहाजों के लिए खतरा पैदा कर रही थीं।
ईरान ने बुधवार तड़के इजरायल पर कई मिसाइलें दागने की बात स्वीकार की है। रिवोल्यूशनरी गार्ड ने इस हमले को इजरायल द्वारा शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी की हत्या का बदला बताया है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने मंगलवार को अपने प्रमुख अली लारीजानी की मृत्यु की पुष्टि की।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 18 Mar 2026, 7:57 AM IST