हालात

बड़ी खबर LIVE: दिल्ली कूच पर अड़े किसान, 29 अगस्त तक खनौरी बॉर्डर पर डटे, भिंड में दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत

दिल्ली कूच को लेकर किसान सोमवार को भी अड़े रहे। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) ने कहा कि किसान 29 अगस्त तक खनौरी बॉर्डर पर डटे रहेंगे। भिंड के नेशनल हाईवे-719 पर आधी रात को हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 22 घायल हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

अब तक की बड़ी खबरें

दिल्ली कूच पर अड़े किसान, 29 अगस्त तक खनौरी बॉर्डर पर डटे

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के कन्वीनर जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि किसान 29 अगस्त तक खनौरी बॉर्डर पर डटे रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाईवे जाम नहीं किया जाएगा। किसान एक तरफ बैठकर शांतिपूर्ण विरोध करेंगे। इसी बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ बैठक का न्योता भी किसानों को मिला लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।

भिंड में सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, 22 घायल

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में स्थित नेशनल हाईवे 719 पर गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका गांव के पास देर रात एक लोडिंग वाहन की ट्रक से जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को गोहद स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां से गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 18 Aug 2026, 8:08 AM IST

  • झारखंडः हेमंत सोरेन ने JSSC-CGL समेत TDPL से हुई सभी परीक्षाओं को किया रद्द, 2014 से होगी जांच, छात्रों में जश्न

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: झारखंड में बड़ा फैसला, हेमंत सोरेन कैबिनेट ने TDPL द्वारा आयोजित JSSC-CGL परीक्षा की रद्द, होगी जांच!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका-ईरान ज्ञापन समझौते की 60 दिनों की डेडलाइन खत्म और इंडोनेशिया में भूकंप से 68 लोगों की मौत

  • ,
  • सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी की नई सोशल मीडिया टीम को दी चुनौती, कहा- बधाई, लेकिन हारने के लिए तैयार रहें

  • ,
  • उज्जैन: महाकाल मंदिर में नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, बैरिकेड्स टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति, कई घायल