हालात

बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC नेता ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC नेता ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने पार्टी के अंदर चल रहे नेतृत्व विवाद के बीच, भारत के चुनाव आयोग के उस फ़ैसले को चुनौती दी है जिसमें उनके गुट को असली 'ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस' पार्टी का नाम और उसके पारंपरिक 'फूल और घास' वाले चुनाव चिह्न का इस्तेमाल करने से रोक दिया गया था।

गुजरात में भारी बारिश, मौसम विभाग ने शनिवार को और बारिश का अनुमान जताया

गुजरात के कई हिस्सों में शुक्रवार भारी बारिश हुई जिससे अहमदाबाद में सड़कें और भूमिगत मार्ग जलमग्न हो गए सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को भी राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई है।

आईएमडी द्वारा शाम छह बजे जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, "उत्तर गुजरात के साबरकांठा जिले और सौराष्ट्र के मोरबी जिले में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हुई।"

विज्ञप्ति के अनुसार, उत्तर गुजरात के अरावली, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा और गांधीनगर जिलों तथा सौराष्ट्र के मोरबी और देवभूमि द्वारका जिलों में भी कई स्थानों पर तेज बारिश दर्ज की गई।

उत्तराखंड: अंकिता हत्याकांड की चौथी बरसी पर कांग्रेस ने निकाला न्याय मार्च

बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर शुक्रवार को कांग्रेस ने ऋषिकेश के निकट चीला बैराज के पास धरना दिया और न्याय मार्च निकाला।

आरोप लगाया कि कथित 'वीआईपी' के खुलासे के लिए गठित केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच का एक साल भी कोई अता...पता नहीं है । अंकिता वनंत्रा रिजॉर्ट में बतौर ‘रिसेप्शनिस्ट’ काम करती थी और 18 सितंबर 2022 को रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य ने अपने दो कर्मचारियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के चार दिन बाद चीला नहर से अंकिता का शव बरामद हुआ था। तीनों व्यक्तियों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

राहुल गांधी का बड़ा बयान, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली में 17 साल की युवती के साथ गैंगरेप हुआ, उसकी हत्या कर शव खुले मैदान में फेंक दिया गया। राजधानी में इतनी बड़ी दरिंदगी और पुलिस को कई दिनों तक भनक नहीं लगती। दुर्भाग्य है कि दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है। अमित शाह जी, दिल्ली पुलिस आपके अधीन है। महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? या दिल्ली पुलिस का काम सिर्फ़ आम नागरिकों को डराना-धमकाना रह गया है? क्योंकि अपराधी तो बेखौफ घूम रहे हैं। दरिंदों की तत्काल गिरफ्तारी हो, कड़ी कार्रवाई और सज़ा मिले, और इस आपराधिक गैर-जिम्मेदारी की जवाबदेही तय हो। महिलाओं की सुरक्षा के बिना भारत आगे नहीं बढ़ सकता।

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने चुनाव चिह्न के मुद्दे पर कहा, "यह बिल्कुल काला अध्याय है। इस देश के लोकतंत्र में एक धब्बा है

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने चुनाव चिह्न के मुद्दे पर कहा, "यह बिल्कुल काला अध्याय है। इस देश के लोकतंत्र में एक धब्बा है और पीएम मोदी क्या अपनी परंपरा छोड़ के जाना चाहते हैं, हमें नहीं मालूम। लेकिन वो जो चाहते हैं वो तो नहीं हो रहा, जो वो कर रहे हैं वो आपके सामने है। एनसीपी, शिवसेना और अब टीएमसी किस तरह से इन्होंने राजनीतिक दलों को में तोड़फोड़ मचाई, गैरकानूनी तरीके से उनके चुनाव चिह्न छीन लिए और उनके नाम बदल दिए। ये सब अब इतिहास हमेशा याद रखिएगा..."

UPI पर MDR लगने से क्या फिर बढ़ने वाला है कैश का चलन? RBI के डिप्टी गवर्नर ने कर दिया बड़ा खुलासा!

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर शिरीष चंद्र मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि यूपीआई भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लागू होने से नकद लेनदेन बढ़ने की आशंका के सच साबित होने की संभावना नहीं है।

सरकार के मुताबिक, 15 अक्टूबर से व्यापारियों को 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर देना होगा। हालांकि, 75,000 रुपये या उससे अधिक के लेनदेन पर अधिकतम शुल्क 300 रुपये होगा। दो व्यक्तियों के बीच भुगतान और रोजमर्रा के अधिकांश कारोबारी भुगतान पहले की तरह मुफ्त रहेंगे।

एमडीआर लागू होने के बाद नकदी लेनदेन बढ़ने की आशंकाओं के बारे में पूछे जाने पर मुर्मू ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि यह आशंका सच होगी। यह केवल शुरुआती आशंका है।’’

कोलकाता और दक्षिण बंगाल में हुई वर्षा, उत्तरी अंडमान में बनेगा निम्न दबाव का क्षेत्र

कोलकाता और आस-पास के इलाकों में शुक्रवार को बारिश हुई, जबकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दक्षिण बंगाल में 20 सितंबर तक तेज हवाएं चलने, बादल गरजने एवं बिजली चमकने का पूर्वानुमान लगाया है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है जो अगले तीन से चार दिनों में दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ेगा।

कोलकाता और आस-पास के इलाकों में आज बारिश हुई। मौसम विभाग ने शहर में आम तौर पर बादल छाये रहने और शनिवार सुबह तक एक-दो बार बारिश होने की संभावना जताई है।विभाग ने कहा कि दक्षिण बंगाल के जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

डूसू चुनाव पर सत्य निकेतन हादसा का साया, छात्रों ने उठाई सुरक्षित और किफायती पीजी की मांग

दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र शुक्रवार को जब डूसू चुनाव के लिए मतदान कर रहे थे, तब उनके समक्ष मुख्य चिंताएं पीजी का अधिक किराया, रहने के लिए किफायती आवास की कमी, बेकार पड़े छात्रावास और आने-जाने का खर्च थीं। इसके अलावा हाल ही में सत्य निकेतन में ‘पेइंग गेस्ट’ (पीजी) इमारत के गिरने की घटना ने छात्रों में सुरक्षा संबंधी चिंता को और बढ़ा दिया है।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चुनाव में डाले गए वोटों की गिनती शनिवार को होगी।

दूसरे राज्यों से दिल्ली आए छात्रों के लिए, ऐसी जगह ढूंढना जो सस्ती और सुरक्षित हो, एक बड़ी चिंता बन गई है। कई छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय के छात्रावास इस बोझ को कम कर सकते हैं, जबकि बेहतर अवसंरचना और यात्रा किराया सस्ता होने से छात्रों को मदद मिलेगी।

पाकिस्तान की एक मस्जिद में आत्मघाती विस्फोट, 16 लोगों की मौत, कई घायल

पाकिस्तान के कोहाट जिले में पुलिस लाइन के निकट स्थित एक मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुए आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर से लगभग 60 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में कोहाट जिले में स्थित पुरानी पुलिस लाइन के निकट बनी मस्जिद में हुआ।

प्रांतीय पुलिस प्रमुख जुल्फिकार हमीद ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कोहाट पुलिस लाइन की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुए आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हमले में मारे गये लोगों में पांच पुलिसकर्मी और 11 आम नागरिक शामिल हैं।

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा की मस्जिद में धमाका, कई लोगों की मौत की खबर

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की मस्जिद में धमाका हुआ है। कई लोगों की मौत की खबर है। जुमे की नमाज के दौरान ब्लास्ट हुआ।

सेंसेक्स 19.63 अंक गिरकर 74,294.96 पर बंद हुआ, निफ्टी 75.80 अंक बढ़कर 23,346.40 पर पहुंचा।

NSE का ₹22,569 करोड़ का IPO दूसरे दिन पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया।   

गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामले के आरोपी कल्याण बैसला और लवनीश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

ममता बनर्जी को EC ने दिया पार्टी नाम, फुटबॉल प्लेयर होगा चिह्न

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और रितब्रता बनर्जी के गुट के नए नामों की घोषणा कर दी है। ममता बनर्जी की पार्टी को 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस' नाम दिया गया है। वहीं बागी रितब्रता के गुट को 'डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस' नाम दिया गया है। चुनाव आयोग ने दोनों पार्टियों को अलग-अलग चुनाव चिन्ह भी दे दिए हैं। ममता की पार्टी का 'फुटबॉल प्लेयर' और रितब्रता की पार्टी का 'एनवेलप' चुनाव चिन्ह होगा

निठारी कांड में आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की आत्महत्या, हरिद्वार में लगाई फांसी 

बहुचर्चित निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने फांसी लगा ली है। वह हरिद्वार के उत्तरी क्षेत्र भूपतवाला इलाके में मंदिर के सामने चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला। 

बंगाल SIR: वोटर लिस्ट में बदलाव के खिलाफ 37 लाख से ज़्यादा अपीलें पेंडिंग, EC ने SC को बताया    

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने या हटाने (स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न) के खिलाफ 37 लाख से ज़्यादा अपीलें अभी भी पेंडिंग हैं।

एशियाड के उद्घाटन समारोह के लिए मनु भाकर और तूर को भारत का ध्वजवाहक चुना गया।

झारखंड: छात्रों को ले जा रही स्कूल वैन टेल्को के पास डिवाइडर से टकराई; कई लोग घायल।

एशियाई खेल : भारत का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला

भारत ने एशियाई खेलों की महिला क्रिकेट स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जापान के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया ।

एशियाई खेलों में क्रिकेट टी20 प्रारूप में खेला जा रहा है और भारत गत चैम्पियन है ।

जापान के खिलाफ महिला क्रिकेट में भारत का यह पहला मुकाबला है ।

बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर पहले किसी राजनीतिक दल को तोड़ते हैं और उसके बाद उसका चुनाव चिन्ह छीन लेते हैं- राहुल गांधी

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर चुनाव आयोग के अंतरिम फैसले पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पहले शिवसेना, फिर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और अब तृणमूल कांग्रेस के मामले में उन्हें एक जैसा पैटर्न दिखाई दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर पहले किसी राजनीतिक दल को तोड़ते हैं और उसके बाद उसका चुनाव चिन्ह छीन लेते हैं। ये राहुल गांधी के आरोप हैं।

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे बढ़कर 95.73 पर पहुंचा।

ईडी ने झारखंड राज्य सहकारी बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में सात स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की

प्रवर्तन निदेशालय ने कथित सहकारी बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामले में शुक्रवार को झारखंड और ओडिशा में सात स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक यह जांच झारखंड राज्य सहकारी बैंक (जेएससीबी) की सरायकेला शाखा में हुए हुई कथित ‘धोखाधड़ी’ के मामले से जुड़ी है, जिसे व्यवसायी संजय कुमार डालमिया ने बैंक के तत्कालीन अधिकारियों की साठगांठ से अंजाम दिया था।

दिल्ली छात्र संघ चुनाव के लिए वोटिंग शुरू 

राष्ट्रपति ट्रंप प्रतिबंध संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे: व्हाइट हाउस के अधिकारी

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने संबंधी अधिनियम पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे हैं। 

यह बयान अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा इस विधेयक को मंजूरी दिए जाने के एक दिन बाद आया है, जिसमें मॉस्को के शीर्ष ऊर्जा खरीदारों पर भारी शुल्क लगाने का भी प्रावधान है।

विधेयक पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर कर इसे कानून में बदलने के बारे में पूछे जाने पर व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "राष्ट्रपति इस विधेयक पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे हैं

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव आज

दिल्ली छात्र संघ चुनाव के लिए आज वोटिंग होनी है। यहां 1।50 लाख से अधिक छात्र मतदान करेंगे और अपने प्रतिनिधि को चुनेंगे।

दुबई-अमृतसर फ्लाइट डिक्लेरेशन में देरी, एअर इंडिया एक्सप्रेस के 8 क्रू सस्पेंड

सूत्रों के मुताबिक, 2 अगस्त 2026 को, दुबई से अमृतसर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के क्रू सदस्यों को लैंडिंग के दो घंटे के अंदर ज़रूरी ‘पोस्ट-फ्लाइट डिक्लेरेशन’ करना था। लेकिन उन्हें 35 मिनट की देरी हुई और उन्होंने 2 घंटे 35 मिनट बाद यह डिक्लेरेशन जमा किया। इस पूरी घटना की जानकारी DGCA को दी गई और एयरलाइन ने आठ क्रू सदस्यों को तीन महीने के लिए सस्पेंड करने का फैसला किया।

हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस हमले में सिंगर बाल-बाल बच गए। इस फायरिंग की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अनिल पंडित ने ली है। पोस्ट में लिखा गया है कि या तो हमारी कॉल का जवाब दो, नहीं तो तेरी छाती में गोली मारी जाएगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 18 Sep 2026, 8:02 AM IST