हालात

बड़ी खबर LIVE: कोलकाता में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 9 लोगों की मौत, झारखंड में रद्द हुईं 44 परीक्षाएं

कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में फ्री स्कूल स्ट्रीट पर एक होटल में भीषण आग लग गई, जिसमें अंदर फंसे 9 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं झारखंड सरकार ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच मंगलवार (18 अगस्त) रात उन 44 भर्ती परीक्षाओं की सूची जारी की जिन्हें अनियमितताओं की वजह से रद्द किया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

हिमाचल के चंबा और कांगड़ा में मध्यम तीव्रता के दो भूकंप आए

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि हिमाचल प्रदेश के चंबा और कांगड़ा जिलों में मध्यम तीव्रता के दो भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

आज की बड़ी खबरें

कोलकाताः होटल में भीषण आग, 9 लोगों की मौत

कोलकाता में तड़के बड़ा हादसा हो गया। यहां के न्यू मार्केट इलाके में फ्री स्कूल स्ट्रीट पर एक होटल में भीषण आग लग गई, जिसमें अंदर फंसे 9 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।

झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट

झारखंड सरकार ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच मंगलवार (18 अगस्त) रात उन 44 भर्ती परीक्षाओं की सूची जारी की जिन्हें अनियमितताओं की वजह से रद्द किया गया है। झारखंड सरकार ने देर रात 8 अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी कर यह जानकारी दी है। सरकार ने बताया कि रद्द की गई परीक्षाओं में वे परीक्षाएं भी शामिल हैं, जो 2014 से झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और आउटसोर्स एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (TDPL) ने आयोजित की थीं।

झारखंड राज्य सरकार द्वारा रद्द परीक्षाओं में औषधि निरीक्षक, सहायक प्राध्यापक, डिप्टी कलेक्टर, दंत चिकित्सक, सहायक अभियंता, सिविल जज, अतिरिक्त लोक अभियोजक और वन क्षेत्राधिकारी जैसे पदों के लिए होने वाली भर्तियां शामिल हैं। रद्द की गई अन्य प्रमुख परीक्षाओं में सरकारी पॉलिटेक्निक में प्रवक्ता, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, सहायक वन सरंक्षक और अन्य प्रशासनिक व तकनीकी पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 19 Aug 2026, 8:06 AM IST