
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने डॉलर के मुकाबले रुपये में तेज गिरावट के बीच बुधवार को अधिकृत डीलरों के लिए कई नए कदमों की घोषणा की। ये निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
केंद्रीय बैंक ने एक अधिसूचना में कहा कि अधिकृत डीलर यानी विदेशी मुद्रा लेनदेन की अनुमति वाले बैंक अब रुपये से जुड़े नॉन-डिलीवेरेबल डेरिवेटिव (एनडीडी) अनुबंधों की पेशकश निवासी और अनिवासी ग्राहकों के लिए नहीं कर सकेंगे।
हालांकि, अधिकृत डीलर बैंकों को डिलीवेरेबल विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव अनुबंध पेश करने की अनुमति जारी रहेगी, ताकि ग्राहक जोखिम से बचाव की अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें। इसके साथ शर्त यह है कि ग्राहक इसके समानांतर नॉन-डिलीवेरेबल सौदे नहीं कर सकेंगे।
Published: 01 Apr 2026, 7:54 AM IST
वाम मोर्चा ने बुधवार को घोषणा की कि उसने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के साथ सीट बंटवारे पर समझौता कर लिया है।
वाम मोर्चे के अध्यक्ष बिमान बोस ने एक बयान में कहा कि सीट बंटवारे के समझौते के अनुसार, आईएसएफ 30 सीट पर चुनाव लड़ेगा और भाकपा (माले) लिबरेशन आठ विधानसभा सीट पर उम्मीदवार उतारेगा।
उन्होंने कहा कि वाम मोर्चा राज्य की 294 सीट में से 252 सीट पर उम्मीदवार उतारेगा। उन्होंने कहा कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 195 सीट पर, आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक 23 सीट पर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और आरएसपी 16-16 सीट पर और आरसीपीआई और मार्क्सवादी फॉरवर्ड ब्लॉक एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे।
Published: 01 Apr 2026, 7:54 AM IST
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों को ईरान ने झुठा बताया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के उस बयान को 'झूठा और निराधार' बताया है जिसमें उन्होंने तेहरान के युद्धविराम की मांग करने की बात कही थी।
राष्ट्रपति ट्रंप ने आज बुधवार को ट्रुथ सोशल पर पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया था कि ईरान ने अमेरिका के सामने सीजफायर की गुहार लगाई है। लेकिन ईरान ने ट्रंप के सभी दावों को खारिज कर दिया है।
Published: 01 Apr 2026, 7:54 AM IST
शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान पर कहा, "इससे यह स्पष्ट हो गया है कि अब अमेरिका चाह रहा है कि युद्ध और न चले। वे समझ गए हैं कि इज़राइल ने एक जोश में आकर वहां सारी बॉम्बिंग की और जो हालात हुए, ईरान लड़ रहा है। NATO के देश उनके समर्थन में नहीं आए हैं तो वे भी चाहते हैं कि जल्द से जल्द तनाव कम हो और हम उम्मीद करते हैं यह उसी का ईशारा है...यह डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से शांति पहल है। उम्मीद है कि जल्द शांति बहाल हो।"
Published: 01 Apr 2026, 7:54 AM IST
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के नए राष्ट्रपति ने उनसे संपर्क किया है और सीजफायर की घोषणा करने के लिए कहा है। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने सीजफायर के लिए अपनी शर्त रखी है।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, "ईरान के नए शासन के राष्ट्रपति जो अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में कहीं कम कट्टर और कहीं अधिक बुद्धिमान हैं, ने अभी-अभी संयुक्त राज्य अमेरिका से 'युद्धविराम' का अनुरोध किया है!"
Published: 01 Apr 2026, 7:54 AM IST
चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में पंजाब BJP कार्यालय के बाहर एक संदिग्ध धमाके की आवाज़ सुनी गई। FSL टीम और चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
Published: 01 Apr 2026, 7:54 AM IST
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने बुधवार को असम में भाजपा सरकार पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनावी वादे एक दशक से अधिक समय से पूरे नहीं हुए हैं।
एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी नेताओं के परिवारों की संपत्ति कई गुना बढ़ गई हैं। पवन खेड़ा ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी धर्म, भाषा, भोजन और कपड़ों के नाम पर लोगों का ध्यान वास्तविक मुद्दों से भटकाने के लिए हर तरह की हथकंडे अपनाती है।
बीजेपी प्रशासन पर हमला करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के प्रमुख ने लोकप्रिय हिंदी फिल्म ‘बंटी और बबली’ का जिक्र किया, जो दो काल्पनिक ठगों की कहानी पर केंद्रित है। उन्होंने कहा, “राज्य में ‘बंटी और बबली’ सरकार चल रही है। इस फिल्म का पहला भाग अभी राज्य में चल रहा है, और जनता को मतदान करके इसके दूसरे भाग की रिलीज को रोकना होगा।”
Published: 01 Apr 2026, 7:54 AM IST
AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "दुख की बात है कि देश के 15 हज़ार किलोमीटर की रक्षा करने वाले हमारे जवान और CAPF के अधिकारियों के हक को मारने के लिए सरकार कानून लेकर आई है। यह 50 वर्षों की लड़ाई है। मुर्ली मनोहर जोशी, पी. चिदंबरम और तमाम अधिकारियों की कमेटी आई जिन्होंने यह रिपोर्ट दी कि CAPF के अधिकारियों को भी प्रमोशन मिलना चाहिए लेकिन सरकार ने यह काला कानून पास किया है। देश के 11 लाख CAPF जवान सरकार की तानाशाही देख रहे हैं और वक्त आने पर जवाब देंगे।"
Published: 01 Apr 2026, 7:54 AM IST
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के प्रचार में जुटीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हेलीकॉप्टर बुधवार को मुर्शिदाबाद जिले के नबग्राम में अचानक आए तूफान के कारण नहीं उतर सका। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जिले के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब दो बजकर 10 मिनट पर तूफान के कारण हेलीकॉप्टर को बुरवान वापस लौटना पड़ा।
अधिकारी ने बताया, ‘‘बुरवान लौटने के बाद बनर्जी सड़क मार्ग से नबग्राम के लिए रवाना हो गयीं।’’
बनर्जी ने बुरवान में एक सभा को संबोधित किया था । जब वह नबग्राम में एक और रैली को संबोधित करने जा रही थीं, तभी मौसम की स्थिति बिगड़ गई।
Published: 01 Apr 2026, 7:54 AM IST
असम चुनाव 2026 के चुनाव प्रचार के लिए नाजीरा पहुंची कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने काह कि यह एक भ्रष्ट सरकार है। लोग देख सकते हैं कि कैसे सब कुछ धमकियों के ज़रिए किया जा रहा है। यहाँ माफ़िया राज है, सिंडिकेट राज है। मुझे लगता है कि लोग थक चुके हैं... वे चाहते हैं कि वही असम फिर से उभरे, जो कभी हुआ करता था। वे एक ऐसी नई सरकार चाहते हैं जो सिर्फ़ लोगों की सेवा के लिए काम करे। लोग जानते हैं कि हमारे नेता ईमानदार हैं और वे उन्हें आगे लाना चाहते हैं..."
CM सरमा के इस दावे पर कि कांग्रेस ज़ुबीन गर्ग की मौत का राजनीतिकरण कर रही है, वह कहती हैं, "ईमानदारी से कहूँ तो मुझे नहीं लगता कि ऐसी चीज़ों का राजनीतिकरण किया जाना चाहिए। मुझे ऐसा नहीं लगता, लेकिन मेरा मानना है कि जब जनता के बीच यह माँग उठती है कि जिस व्यक्ति का वे आदर और सम्मान करते थे, उसे न्याय नहीं मिल रहा है, तो - राजनेता होने के नाते - क्या यह हमारा फ़र्ज़ नहीं है कि हम कहें कि हाँ, हम न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे? इसमें राजनीतिकरण क्या है?"
Published: 01 Apr 2026, 7:54 AM IST
लोकसभा ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित किया।
Published: 01 Apr 2026, 7:54 AM IST
इजरायली सेना ने लेबनान में ईरानी कुद्स फोर्स के कमांडर हुसैन महमूद मर्शाद अल-जौहरी को मार गिराने का दावा किया है. अल-जौहरी लेबनान में ईरानी कुद्स फोर्स की ऑपरेशंस यूनिट के कमांडर थे और सीरिया-लेबनान क्षेत्र में इजरायल के खिलाफ ऑपरेशन में शामिल थे. इजरायली सेना ने इस हमले का वीडियो भी जारी किया है.
Published: 01 Apr 2026, 7:54 AM IST
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, "कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में यह बहुत बड़ी बढ़ोतरी है। इससे छोटे व्यवसायों पर असर पड़ेगा और आम आदमी भी प्रभावित होगा।
Published: 01 Apr 2026, 7:54 AM IST
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 1 अप्रैल को जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 1814.88 अंक या 2.52 प्रतिशत की तेजी के साथ ओपन हुआ था। दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 73,762.43 के लेवल पर की है। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 ने भी दिन की शुरुआत पॉजिटिव की थी। निफ्टी 50 567.60 अंक या 2.54 फीसदी उछलकर 22,899.00 के लेवल पर ओपन हुआ था।
Published: 01 Apr 2026, 7:54 AM IST
कांग्रेस ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने की आलोचना की है। कांग्रेस ने कहा कि ‘महंगाई मैन मोदी’ का चाबुक फिर चला है। आज से कमर्शियल सिलेंडर 218 रुपए महंगा हो गया। पिछले 3 महीने में ही कमर्शियल सिलेंडर 525 रुपए महंगा हो चुका है। अभी साल के 9 महीने बाकी हैं, वसूली जारी है।
Published: 01 Apr 2026, 7:54 AM IST
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल ने कहा, "इस संघर्ष की शुरुआत में घरेलू सिलेंडर की कीमत भी 60 रुपये बढ़ा दी गई थी। हमारे नेता राहुल गांधी कहते रहे हैं कि एक बड़ा भूकंप आने वाला है। गैस का मुद्दा सभी घरों, होटलों आदि को प्रभावित करता है।"
Published: 01 Apr 2026, 7:54 AM IST
मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष का सीधा असर अब जनता की जेब पर पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के कारण सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दामों में 195.50 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी है।
Published: 01 Apr 2026, 7:54 AM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 01 Apr 2026, 7:54 AM IST