हालात

बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-UP से उत्तराखंड तक भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका

मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी समेत कई क्षेत्रों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

मणिपुर सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए 20 अगस्त 2026 से 22 अगस्त 2026 तक सभी स्कूलों और विश्वविद्यालयों को बंद रखने की घोषणा की है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने वीर भूमि पर अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

दिल्ली-UP से उत्तराखंड तक भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कहर बनकर टूट रहा है। बुधवार को जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल और उत्तराखंड में ज्यादातर जगहों पर गरज और चमक के साथ मूसलाधार बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में भारी बारिश के बीच बादल फटा। भारी बारिश से पहाड़ी राज्यों में जगह-जगह भूस्खलन होने से कई मार्गों पर यातायात बाधित हो गया। उत्तराखंड के पिथौरागड़ में बेली ब्रिज टूटने से सीमावर्ती क्षेत्रों से संपर्क टूट गया। यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।