
ईरान ने अमेरिका के साथ जारी जंग खत्म करने के लिए सात शर्तें रखी हैं, जिन्हें कतर के जरिए अमेरिकी पक्ष तक पहुंचाया गया है। इनमें सभी मोर्चों पर जंग खत्म करना, रोके गए ईरानी फंड को जारी करना और समुद्री नाकेबंदी हटाना शामिल है।
ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी मोहसिन रेजाई ने कहा कि कतर ने ईरान की शर्तें अमेरिका तक पहुंचा दी हैं और अब तेहरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है। ईरान ने साथ ही संकेत दिया है कि शर्तें नहीं मानी गईं तो वह निर्णायक जंग के लिए तैयार है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए