हालात

बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR में बादल, यूपी-MP में भारी बारिश की चेतावनी, 21 अगस्त को देशभर में सक्रिय रहेगा मॉनसून

देश के कई हिस्सों में 21 अगस्त को मॉनसून सक्रिय रहने से भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

मुंबई- कल देर रात कुर्ला के कुरैशी नगर में एक घर पर बड़ी क्रेन गिर गई, जिससे 10 से ज़्यादा लोग घायल हो गए।

21 अगस्त को देशभर में सक्रिय रहेगा मॉनसून

देश के कई हिस्सों में 21 अगस्त को मॉनसून सक्रिय रहने से भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी तेज बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में 24 अगस्त तक बादल छाए रहने और रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें ललितपुर, झांसी और हमीरपुर समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश की चेतावनी है। उत्तर-पूर्वी राज्यों और ओडिशा में भी बारिश की गतिविधियां तेज रह सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के पास बना कम दबाव का क्षेत्र, सक्रिय मॉनसून ट्रफ, पश्चिमी विक्षोभ और विभिन्न ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण बारिश के प्रमुख कारण हैं, जिनका असर अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 21 Aug 2026, 8:05 AM IST

  • हरियाणाः हिसार कोर्ट के बाहर गैंगस्टर विनोद पन्नू की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ गोलीबारी से थर्राया इलाका

  • ,
  • छात्रों पर हो रहे हमलों के लिए BJP-RSS की मानसिकता जिम्मेदार, लेकिन युवाओं को अब रोका नहीं जा सकताः राहुल गांधी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

  • ,
  • बाढ़ से बेहाल असम: टूटी सड़कें, बहे स्कूल, कांग्रेस ने मांगा ₹10,000 करोड़ का पैकेज, गौरव गोगोई की PM मोदी से अपील

  • ,
  • दुनिया की खबरें: रूस की ड्रोन कार्रवाई पर भड़के रोमानिया के राष्ट्रपति और ईरान पर ट्रंप की आर्थिक नीति से चीन नाराज