बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, चित्रकूट में बरदहा नदी उफन पर, कई गांवों का संपर्क टूटा
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शनिवार सुबह-सुबह झमाझम बारिश हो रही। वहीं चित्रकूट में बरदहा नदी का रौद्र रूप देखने को मिला है, आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का संपर्क टूट गया है।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: सोशल मीडिया
चित्रकूट: बरदहा नदी का रौद्र रूप, आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का संपर्क टूटा
चित्रकूट जिले में लगातार बारिश के चलते कई नदी नाले उफान पर हैं। वहीं मानिकपुर पाठा क्षेत्र में पड़ने वाली बरदहा नदी उफान पर है। जिससे करीब आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का संपर्क टूट गया है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, सुबह-सुबह झमाझम बारिश
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शनिवार सुबह-सुबह झमाझम बारिश हो रही । बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है और सड़कों पर पानी जमा होने लगा । मौसम विभाग ने सुबह से दोपहर के बीच कुछ स्थानों पर हल्की और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया । मोती बाग, फिरोज शाह रोड, एपीजे अब्दुल कलाम रोड और मंदिर मार्ग सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए