हालात

बड़ी खबर LIVE: 30 साल की एक्ट्रेस की मौत, चक्कर आया... जमीन पर गिरी और चली गई जान

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की मौत हो गई है। मंगलवार देर रात गाजियाबाद स्थित घर पर उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह चक्कर खाकर जमीन पर गिरीं, जिसमें उनके सिर पर गहरी चोट लगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

30 साल की एक्ट्रेस की मौत, चक्कर आया... जमीन पर गिरी और चली गई जान

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की मौत हो गई है। मंगलवार देर रात गाजियाबाद स्थित घर पर उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह चक्कर खाकर जमीन पर गिरीं, जिसमें उनके सिर पर गहरी चोट लगी।

Published: 22 Apr 2026, 8:04 AM IST

IPL 2026: सुपर जायंट्स ने रॉयल्स को छह विकेट पर 159 रन पर रोका

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल टी20 मैच में बुधवार को यहां पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ छह विकेट पर 159 रन बनाए। रॉयल्स के लिए रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा नाबाद 43 रन बनाए। सुपर जायंट्स के लिए मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने दो-दो विकेट लिए।

Published: 22 Apr 2026, 8:04 AM IST

दिल्ली: आईआरएस अधिकारी की बेटी की पूर्व घरेलू सहायक ने बलात्कार के बाद हत्या की, गिरफ्तार

राष्ट्रीय राजधानी में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसमें पॉश इलाके कैलाश हिल्स में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ अधिकारी की आईआईटी से पढ़ी 22 वर्षीय बेटी की बुधवार सुबह कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। आरोपी ने इस घटना से कुछ वक्त पहले राजस्थान के अलवर में भी एक महिला का यौन उत्पीड़न किया था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने शाम में बताया कि इस मामले में घर के पूर्व घरेलू सहायक राहुल मीणा (19) को गिरफ्तार किया गया है जिसने घर में करीब आठ महीने तक काम किया, लेकिन दैनिक खरीद बिलों में हेराफेरी के आरोप में लगभग एक महीने पहले उसे काम से निकाल दिया गया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के माता-पिता जिम जाते समय सुबह घर में ताला लगा देते थे और चाबियां घरेलू सहायक के लिए बाहर रख देते थे।

Published: 22 Apr 2026, 8:04 AM IST

अमित शाह ने बंगाल की मुख्यमंत्री और महिलाओं का अपमान किया: अभिषेक बनर्जी 

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर चुनाव प्रचार के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का अपमान करने का बुधवार को आरोप लगाया और कहा कि यह महिलाओं के प्रति भाजपा के नजरिये को दर्शाता है।

अभिषेक बनर्जी ने दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर शाह द्वारा की गई कथित टिप्पणियों का जवाब चार मई को चुनाव परिणाम आने के बाद दिया जायेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘BJP ‘नारी शक्ति’ की बात करती है, लेकिन हम सभी ने देखा कि मंगलवार को एक सभा में अमित शाह ने ममता बनर्जी को किस तरह से संबोधित किया। वह उन्हें ‘ऐ दीदी’ कहकर बुला रहे थे, ठीक वैसे ही जैसे मोदी ने 2021 में ‘दीदी ओ दीदी’ कहकर बुलाया था और ये दोनों ही अपमानजनक और अनादरपूर्ण तरीके से संबोधन था।’’

Published: 22 Apr 2026, 8:04 AM IST

गुजरात में लगे भूकंप के झटके, घरों और दफ्तरों से बाहर निकले लोग

गुजरात के चरोटर इलाके में बुधवार शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में कुछ समय के लिए डर का माहौल बन गया। आणंद और आसपास के इलाकों में जैसे ही धरती हिली, कई लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों की ओर भागे।

Published: 22 Apr 2026, 8:04 AM IST

पहलगाम जैसे आतंकी हमले को रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उमर अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि पहलगाम जैसी त्रासदी की पुनरावृत्ति को रोकना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अगर पाकिस्तान इस तरह की कार्रवाई करने की कोशिश भी करता है, तो हम उसे सफल नहीं होने देंगे।

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर, अब्दुल्ला ने क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जम्मू कश्मीर सरकार, केंद्र और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा संयुक्त कार्रवाई पर जोर दिया।

पिछले साल 22 अप्रैल को हुए इस हमले में एक पोनीवाला और 25 पर्यटक मारे गए थे।

Published: 22 Apr 2026, 8:04 AM IST

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने दो जहाजों पर हमला कर कब्जा किया

ईरान के अर्द्धसैन्य बल रिवोल्यूशनरी गार्ड ने बुधवार को दो जहाजों पर हमला किया। ईरानी सरकारी टेलीविज़न ने यह जानकारी दी। ये जहाज अब रिवोल्यूशनरी गार्ड के कब्जे में हैं और उन्हें ईरान ले जाया जा रहा है।

खबर में इन जहाजों की पहचान एमएससी फ्रांन्सेस्का और एपामिनोड्स के रूप में की गई है। जहाजों के मालिकों से इस मामले पर टिप्पणी के लिए फिलहाल संपर्क नहीं हो सका।

Published: 22 Apr 2026, 8:04 AM IST

नेपाल सरकार के गृह मंत्री सुधन गुरुङ ने 26 दिन में दिया इस्तीफा

नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरुङ ने पदभार संभालने के महज 26 दिन बाद ही गृह मंत्रालय से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बुधवार को विवादास्पद कारोबारी दीपक भट्टा के साथ अपने व्यापारिक हिस्सेदारी को लेकर उठे विवाद के बाद इस्तीफा दिया।

Published: 22 Apr 2026, 8:04 AM IST

नीतीश ने संजय कुमार झा को बनाया JDU का कार्यकारी अध्यक्ष

दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी का घर में मर्डर, रेप की भी आशंका

दक्षिण पूर्वी दिल्ली स्थित अमर कॉलोनी के एक मकान में एक सीनियर IRS अधिकारी की बेटी का शव मिला है। पुलिस को शक है कि लड़की की हत्या से पहले उसका यौन उत्पीड़न किया गया और फिर मोबाइल चार्जर के वायर उसका गला घोट दिया गया।

Published: 22 Apr 2026, 8:04 AM IST

पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर ईयू का बयान, 'हम भारत के साथ, जो हुआ वो भयावह'

बांकुड़ा- पश्चिम बंगाल चुनावों के पहले चरण में कल बांकुड़ा और छतना विधानसभा सीटों के लिए होने वाले मतदान से पहले, बांकुड़ा विश्वविद्यालय में मौजूद मतदान दलों ने EVM और अन्य मतदान सामग्री प्राप्त की 

सिलीगुड़ी- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिए कल होने वाले मतदान से पहले, सिलीगुड़ी कॉलेज स्थित वितरण केंद्र पर अंतिम तैयारियां चल रही हैं 

JD Vance ने संघर्ष-विराम की अवधि बढ़ने के बाद ईरान वार्ता के लिए इस्लामाबाद का दौरा रद्द कर दिया।

केदारनाथ धाम के कपाट खुले

केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं। इस अवसर पर मंदिर को 52 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। यह मंदिर रुद्रप्रयाग में केदारनाथ मंदिर स्थित है। ये मंदिर 17000 फीट की ऊंचाई पर मंदाकिनी नदी के तट पर है।

Published: 22 Apr 2026, 8:04 AM IST

उत्तराखंड: CM पुष्कर सिंह धामी श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। मंदिर के कपाट आज खुलेंगे।

केरल: कल, 21 अप्रैल को, त्रिशूर ज़िले के मुंडाथिकोड में पटाखों के एक गोदाम में आग लग गई, मौके पर डॉग स्क्वॉड, फोरेंसिक टीम, केरल फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज़ और पुलिस की टीमें मौजूद हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर बढ़ाने का किया ऐलान, ईरान ने बताया एकतरफा फैसला

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा है कि जब तक बातचीत जारी है, सीजफायर बढ़ाया जा रहा है। ईराने ने राष्ट्रपति ट्रंप के इस फैसले को नहीं माना है, इसे एकतरफा करार दिया है।

Published: 22 Apr 2026, 8:04 AM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 22 Apr 2026, 8:04 AM IST