बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में अस्पताल के NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की दर्दनाक मौत, कई बच्चे घायल
महाराष्ट्र के अमरावती के जिला स्त्री अस्पताल में सोमवार तड़ते करीब 3:30 बजे भीषण आग लगी। आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर NICU वॉर्ड में आग लगी थी, इस दर्दनाक हादसे में तीन नवजात बच्चों की मौत हो गई।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: सोशल मीडिया
मुंबई, महाराष्ट्र: सावन सोमवार के मौके पर भक्त पूजा-अर्चना और अनुष्ठान करने के लिए बाबुलनाथ मंदिर में उमड़ पड़े।
महाराष्ट्र में अस्पताल के NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की दर्दनाक मौत
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में सोमवार (24 अगस्त) की सुबह करीब 3:30 बजे दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। अमरावती के सरकारी महिला अस्पताल के नियोनेटल वॉर्ड में भीषण आग लग गई। आग में तीन मासूम नवजातों के झुलसने से मौत हो गई है, जबकि 6 बच्चे घायल हो गए हैं। NICU में भर्ती कुछ बच्चों के हाथ-पैर जलने की भी खबर है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए