हालात

बड़ी खबर LIVE: लोकसभा में पेश होगा परीक्षा कानून संशोधन बिल, छात्रों पर पुलिस बर्बरता के खिलाफ याचिकाओं पर SC में सुनवाई आज

आज मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया जाएगा। वहीं सुप्रीम कोर्ट आज छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ दायर दो अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।

फोटोः विपिन
फोटोः विपिन 

आज की बड़ी खबरें

पेपर लीक पर बिल आज लोकसभा में होगा पेश

संसद का मॉनसून सत्र जारी है। आज मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह इस विधेयक को सदन में पेश करेंगे। विधेयक पेश होने के बाद सरकार इसे विचार करने और पारित कराने का प्रस्ताव भी रखेगी।

SC में छात्रों की याचिकाओं पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट आज छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ दायर दो अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। यह मामला मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के सामने सूचीबद्ध है। याचिकाओं में प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए गए हैं और न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की गई है।

असम में बाढ़ से भीषण तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 68

वहीं, असम की बात करें तो यहां बाढ़ की स्थिति में पहले के मुकाबले कुछ सुधार जरूर हुआ है, लेकिन संकट अभी भी पूरी तरह से टला नहीं है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार पांच जिलों में अब भी 5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। पिछले 24 घंटे में दो और लोगों की मौत के बाद इस वर्ष बाढ़ से मरने वालों की संख्या 68 पहुंच गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए