हालात

बड़ी खबर LIVE: बैंक ग्राहक ध्यान दें! आज रविवार को भी खुले हैं बैंक, करा लें जरूरी काम, 28 सितंबर से बैंक हड़ताल

आज रविवार होने के बावजूद बैंक खुले हैं और सामान्य दिनों की तरह ग्राहकों के जरूरी काम किए जाएंगे। दरअसल, 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल प्रस्तावित है।

फाइल फोटो: सोशल मीडिया
फाइल फोटो: सोशल मीडिया 

बैंक ग्राहक ध्यान दें! आज रविवार को भी खुले हैं बैंक, करा लें जरूरी काम, 28 सितंबर से बैंक हड़ताल

आज रविवार होने के बावजूद बैंक खुले हैं और सामान्य दिनों की तरह ग्राहकों के जरूरी काम किए जाएंगे। दरअसल, 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल प्रस्तावित है, जिसे देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पब्लिक सेक्टर बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को आज सामान्य रूप से काम करने की अनुमति दी है। इसका मकसद ग्राहकों को हड़ताल शुरू होने से पहले बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने के लिए एक अतिरिक्त दिन देना है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए