हालात

बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR में बारिश, तेज हवाओं के साथ छाया अंधेरा, अमरनाथ यात्रा पर पहला जत्था रवाना

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार (2 जुलाई) को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हुई, जबकि तेज हवाओं और घने बादलों के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया। वहीं जम्मू से श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 के तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना हो गया है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

एलजी सिन्हा ने तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया

जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को जम्मू से श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 के तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Published: undefined

दिल्ली-NCR में बारिश, तेज हवाओं के साथ छाया अंधेरा

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार (2 जुलाई) को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हुई, जबकि तेज हवाओं और घने बादलों के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined