
नेपाल में आई बाढ़ में अब तक 682 लोगों की मौत हो चुकी है। 2500 से ज्यादा लोग लापता हैं। जबकि बचाव दल मलबे और प्रभावित इलाकों में तलाशी अभियान चला रहे हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि अब तक 4,451 लोगों को बचाया जा चुका है।
नेपाल की नेशनल डिज़ास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी ने रसुवा, नुवाकोट और धाडिंग में भोटे कोशी नदी के आस-पास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने को कहा है। जिला प्रशासन को नदी में बाढ़ का बहाव बढ़ने और नदी से तेज आवाज आने की जानकारी मिली थी। अथॉरिटी ने कहा कि और जानकारी मिलने पर आगे की अपडेट दी जाएगी।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए