बड़ी खबर LIVE: 'ईरानी तेल ले लेंगे, खार्ग आईलैंड पर कब्जा है टारगेट', ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी
ट्रंप ने फाइनेंशियल टाइम्स को बताया कि US 'ईरान से तेल ले सकता है' और वह 'स्ट्रेटेजिक खार्ग आइलैंड पर कब्ज़ा करने पर विचार कर रहा है। ट्रंप ने पाकिस्तान के जरिए ईरान के साथ इनडायरेक्ट बातचीत में प्रोग्रेस का दावा किया।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: AI Generated
'ईरानी तेल ले लेंगे, खार्ग आईलैंड पर कब्जा और यूरेनियम...', ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग का आज 31वां दिन है। ईरान के साथ छिड़ी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने फाइनेंशियल टाइम्स को बताया कि US 'ईरान से तेल ले सकता है' और वह 'स्ट्रेटेजिक खार्ग आइलैंड पर कब्ज़ा करने पर विचार कर रहा है। ट्रंप ने पाकिस्तान के जरिए ईरान के साथ इनडायरेक्ट बातचीत में प्रोग्रेस का दावा किया। उन्होंने कहा, 'डील काफी जल्दी हो सकती है। ट्रंप ने कहा, उनकी पहली प्राथमिकता ईरान के तेल पर कब्जा करना है। उन्होंने अपने इस संभावित कदम की तुलना वेनेजुएला से की, जहां अमेरिका ने जनवरी में निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करने के बाद तेल पर कंट्रोल हासिल किया था।