
यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको की एक सुविधा को बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया। हूतियों के मुताबिक यह हमला सना और यमन के अन्य इलाकों पर सऊदी हमलों के जवाब में किया गया।
रॉयटर्स के चश्मदीद ने अरामको सुविधा के आसपास धुएं और आग का गुबार देखने की बात कही है, हालांकि सऊदी अधिकारियों ने अभी हमले की पुष्टि नहीं की है। इससे पहले हूतियों ने यानबू में भी अरामको की सुविधाओं को निशाना बनाने का दावा किया था।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए