
सिक्किम में मंगन जिले के लाचेन से चुंगथांग को जोड़ने वाली सड़क के टूट जाने के बाद इसे आवागमन के लिए बंद कर दिया गया, जिससे वहां 800 से अधिक पर्यटक फंस गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि लाचेन-चुंगथांग रोड पर तारुम चू पुल के पास सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है।
उन्होंने बताया कि मंगन जिला प्रशासन ने एक सार्वजनिक सलाह जारी कर तारुम चू पुल के पास सड़क को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है, जिससे लाचेन में फंसे 800 पर्यटक प्रभावित हुए हैं।
Published: 05 Apr 2026, 7:56 AM IST
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19.5 ओवर में 160/5 रन बनाकर हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को 156-9(20) से 5 विकेट से हराया।
Published: 05 Apr 2026, 7:56 AM IST
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शनिवार को प्रकृति का कहर टूटा। अचानक आए जोरदार तूफान, मूसलाधार बारिश और भारी ओलावृष्टि ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। इस घटना में दो लोगों की जान चली गई और कम से कम छह लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला पार्षद भी शामिल हैं।
खेतों और सड़कों पर ओलों की मोटी परतें बिछ गईं, जिससे ग्रामीण इलाकों में तबाही का मंजर छा गया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में आए इस अचानक बदलाव से मध्य प्रदेश के भिंड समेत कई हिस्सों में तेज हवाएं चलीं, बिजली कड़की और बड़े-बड़े ओले गिरे।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भिंड जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ तूफान, ओलावृष्टि और 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया था।
Published: 05 Apr 2026, 7:56 AM IST
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "जिस तरह डोनाल्ड ट्रंप भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को कंट्रोल करते हैं, उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह आपके मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के मालिक हैं..."
Published: 05 Apr 2026, 7:56 AM IST
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "असम बीजेपी से छिन जाएगा क्योंकि यहां के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अखंड भ्रष्टाचार में डूबे हैं। उनके मंत्रिमंडल के अन्य लोगों के खिलाफ कई आरोप हैं...असम में भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा है... इससे ज्यादा भ्रष्ट मुख्यमंत्री पूरे देश में कोई अन्य नहीं है, ये बात स्पष्ट है...हिमंत बिस्वा सरमा को दिल्ली से कंट्रोल किया जाता है..."
Published: 05 Apr 2026, 7:56 AM IST
पुलिस ने रविवार को बताया कि झारखंड के लातेहार और पलामू जिलों में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई।
Published: 05 Apr 2026, 7:56 AM IST
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच कुवैत में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं, जहां लगातार हो रहे ड्रोन हमलों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। ताजा हमलों में तेल सेक्टर, पावर प्लांट और सरकारी इमारतों को निशाना बनाया गया, जिससे भारी नुकसान हुआ।
रविवार सुबह कुवैत के शुवैख इलाके में सबसे बड़ा हमला हुआ, जहां कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के ऑयल कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। यहां तेल मंत्रालय और कंपनी का मुख्यालय भी स्थित है। हमले के तुरंत बाद पूरे परिसर को खाली करा लिया गया और राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
Published: 05 Apr 2026, 7:56 AM IST
अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर उसने समझौता नहीं किया तो उस पर कहर बरसेगा। उनकी धमकी पर ईरान की ने जोरदार पलटवार किया है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने चेतावनी दी है कि मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से और गंभीर हो सकते हैं।
खातम अल-अनबिया (ईरानी सेना का मुख्यालय) सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फाघारी ने कहा, "अगर तनाव बढ़ता रहा, तो पूरा क्षेत्र अमेरिका और इजरायल के लिए नरक बन जाएगा और ईरान को हराने का भ्रम उनको दलदल में फंसा देगा।"
Published: 05 Apr 2026, 7:56 AM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 05 Apr 2026, 7:56 AM IST