हालात

बड़ी खबर LIVE: यूपी के प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा, मकान ढहने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

यूपी में लगातार हो रही बारिश के बीच प्रतापगढ़ के महुली वार्ड में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जर्जर मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के छह लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

यूपी के प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा, मकान ढहने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

यूपी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार देर रात करीब तीन बजे प्रतापगढ़ के महुली वार्ड में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जर्जर मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के छह लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि जब घर का ढांचा गिरा, तो परिवार के सभी सात सदस्यएक ही कमरे में सो रहे थे और मलबे के नीचे दब गए। बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे, पीड़ितों को बाहर निकाला और घायल सदस्य को अस्पताल में भर्ती कराया। मरने वालों में एक दंपती, उनका बेटा, बहू और दो बच्चे शामिल हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए