हालात

बड़ी खबर LIVE: विपक्ष के विरोध के बीच CEC ज्ञानेश कुमार ने टाला छत्तीसगढ़ दौरा, 7-8 अक्टूबर का था कार्यक्रम

दिल्ली में विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का 7-8 अक्टूबर का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द कर दिया गया है। उन्हें दंतेश्वरी माता मंदिर, चित्रकोट झरना और भोरमदेव मंदिर जाना था।

फाइल फोटो: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार
फाइल फोटो: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 

विपक्ष के विरोध के बीच CEC ज्ञानेश कुमार ने टाला छत्तीसगढ़ दौरा, 7-8 अक्टूबर का था कार्यक्रम

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों का 7 और 8 अक्टूबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। दिल्ली में विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन के बीच यह फैसला लिया गया। दौरे के दौरान ज्ञानेश कुमार को दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी माता मंदिर, बस्तर के चित्रकोट झरने और कवर्धा के भोरमदेव मंदिर जाना था। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने दौरा रद्द होने की जानकारी दी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए