हालात

बड़ी खबर LIVE: डोनाल्ड ट्रंप बोले- अमेरिका ईरान के साथ मिलकर काम करेगा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, "यूनाइटेड स्टेट्स ईरान के साथ मिलकर काम करेगा, जिसके बारे में हमने तय किया है कि वह एक बहुत ही फायदेमंद रिजीम चेंज से गुज़रा है!

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 胡友松

होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलना अमेरिका के साथ वार्ता के परिणामों पर निर्भर करेगा: ईरानी राजदूत

ईरान के एक वरिष्ठ राजनयिक ने बुधवार को कहा कि उनका देश दो सप्ताह के युद्धविराम के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को गुजरने की अनुमति देगा, लेकिन भविष्य में इसे पूरी तरह से खोलने का कोई भी निर्णय अमेरिका के साथ शांति वार्ता के परिणामों पर निर्भर करेगा।

चीन में ईरान के राजदूत अब्दुलरेजा रहमानी फजली ने यहां मीडिया को बताया कि 3,000 जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ईरान दबाव कम करने और जहाजों को गुजरने देने के लिए कदम उठाएगा, लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से खोला जा सकेगा या नहीं, यह बातचीत के नतीजों पर निर्भर करेगा।’’

उन्होंने कहा कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए पारगमन शुल्क लगाने पर विचार कर रहा है। फजली ने कहा कि तेहरान दुनिया के अन्य समुद्री मार्गों के लिए लगने वाले शुल्कों का संदर्भ लेगा, लेकिन अभी तक उसने कोई विस्तृत योजना तय नहीं की है।

Published: 08 Apr 2026, 7:48 AM IST

असम के हर परिवार से अपील है - भ्रष्टाचार में एक भी और दिन नहीं गुज़ारना: राहुल गांधी 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया वीडियो शेयर करके कहा कि असम के हर परिवार से अपील है - भ्रष्टाचार में एक भी और दिन नहीं गुज़ारना। हिमंता ने असम को लूटा है - यह असम जानता है, देश जानता है। कल बदलाव का दिन है। कांग्रेस गठबंधन को वोट दें।

Published: 08 Apr 2026, 7:48 AM IST

गुजरात टाइटंस के चार विकेट पर 210 रन

गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चार विकेट पर 210 रन बनाए। गुजरात की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने 70, वाशिंगटन सुंदर ने 55 जबकि जोस बटलर ने 52 रन बनाए। दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने दो विकेट चटकाए।

Published: 08 Apr 2026, 7:48 AM IST

'शिक्षामित्रों को समाजवादी के लोग ही न्याय दिला सकते हैं', अखिलेश यादव ने बीजेपी का किया घेरा

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कानपुर में बीजेपी का घेराव किया। उन्होंने कहा कि मुझे कानपुर कई बार आने का मौका मिला है।

अखिलेश यादव ने कहा कि हो सकता है कि ओटीटी पर स्क्रैब माफिया पर भी सीरीज बने। कानपुर को बदनामपुर बना दिया गया है। कानपुर को जामपुर बना दिया गया है। बीजेपी के लोगों ने झूठ बोलकर कानपुर की पहचान गलत बना दी। प्रीपेड मीटर से पीड़ित लोगों को क्या दुख हो रहा है? जरा सोचिए। स्मार्ट मीटर, पीड़ित मीटर हैं।

सपा प्रमुख ने कहा कि बिजली का बिल आसमान छू रहा है। यूपी की जनता भारतीय जनता पार्टी को हटाएगी। उन्होंने दावा किया कि यूपी में ऐतिहासिक जीत से समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार में जिस तरह की सड़क बनी थी, जब मैं मुख्यमंत्री था तो उसका उदाहरण देता था। उन्होंने कहा कि कानपुर वालों के कान बहुत तेज होते हैं।

अखिलेश यादव ने बंगाल की जनता से अपील करते हुए कहा कि बंगाल की जनता हिम्मत से और बहादुरी से ममता बनर्जी को बहुमत से जिताएं। बंगाल की जनता का एक-एक वोट लोकतंत्र को बचाने के लिए होगा। एक-एक वोट अन्याय के खिलाफ पड़ने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने शिक्षामित्रों को 'गोली' दे दी। हम लोग शिक्षामित्रों को 40 हजार रुपए दे रहे थे। शिक्षामित्रों को समाजवादी लोग ही न्याय दिला सकते हैं। जो और साथी हैं उनके साथ भी अन्याय नहीं होने देंगे।

Published: 08 Apr 2026, 7:48 AM IST

इजराइल ने मध्य बेरूत में कई हवाई हमले किए; कहा,ईरान के साथ हुआ युद्ध-विराम वहां लागू नहीं होता

ईरान के साथ युद्ध-विराम की घोषणा के कुछ घंटों बाद इजराइल ने बुधवार दोपहर बिना किसी चेतावनी के मध्य बेरूत के घनी आबादी वाले कई आवासीय और वाणिज्यिक क्षेत्रों पर हवाई हमले किए।

इजराइल ने कहा कि ईरान के साथ हुआ युद्ध-विराम समझौता लेबनान में तेहरान के समर्थन वाले उग्रवादी समूह हिजबुल्ला के साथ उसकी लड़ाई पर लागू नहीं होता। हालांकि, समझौते में मध्यस्थता करने वाले पाकिस्तान ने कहा कि ईरान युद्ध में दो हफ्ते के युद्ध-विराम के तहत इजराइल अपने हमले रोक देगा।

इजराइली सेना ने मध्य बेरूत, दक्षिणी लेबनान और पूर्वी बेका घाटी में 10 मिनट के अंतराल में हिजबुल्ला के 100 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया। उसने इस कार्रवाई को मौजूदा युद्ध में सबसे बड़ा समन्वित हमला करार दिया।

बेरूत के कई हिस्सों में आसमान में धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। हमले में कम से कम एक आवासीय इमारत और कई वाहनों में आग लग गई। आग में फंसे लोगों को बचाने के लिए आपातकालीन दल और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे।

Published: 08 Apr 2026, 7:48 AM IST

मणिपुर के पांच जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर लगे प्रतिबंध को हटाया गया

मणिपुर सरकार ने घाटी के पांच जिलों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाओं पर लगी रोक को बुधवार को सशर्त हटा लिया, जबकि मोबाइल डेटा सेवाएं अब भी निलंबित रहेंगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

गृह विभाग द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि यह निर्णय मौजूदा स्थिति की समीक्षा और नागरिकों को हुई परेशानियों को देखते हुए लिया गया है। बयान के अनुसार, इंटरनेट पर प्रतिबंध के कारण महत्वपूर्ण कार्यालयों और उच्च न्यायालय में कामकाज तथा घर से काम करने जैसी गतिविधियों में व्यवधान आया। इंटरनेट सेवाएं मंगलवार अपराह्न दो बजे से तीन दिनों के लिए अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई थीं।

Published: 08 Apr 2026, 7:48 AM IST

डोनाल्ड ट्रंप बोले- अमेरिका ईरान के साथ मिलकर काम करेगा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, "यूनाइटेड स्टेट्स ईरान के साथ मिलकर काम करेगा, जिसके बारे में हमने तय किया है कि वह एक बहुत ही फायदेमंद रिजीम चेंज से गुज़रा है! यूरेनियम का कोई एनरिचमेंट नहीं होगा, और यूनाइटेड स्टेट्स, ईरान के साथ मिलकर, गहराई में दबे सभी (B-2 बॉम्बर्स) न्यूक्लियर "डस्ट" को खोदकर निकाल देगा... 15 में से कई पॉइंट्स पर पहले ही सहमति हो चुकी है।"

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, "ईरान को सैन्य हथियार सप्लाई करने वाले देशों पर, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका को बेचे जाने वाले किसी भी और सभी सामान पर, तुरंत 50% टैरिफ लगाया जाएगा, जो तुरंत लागू होगा। इसमें कोई छूट नहीं होगी।"

Published: 08 Apr 2026, 7:48 AM IST

जम्मू-कश्मीर के भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ

जम्मू-कश्मीर के भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। जम्मू के DIG ट्रैफिक हसीब मुगल ने बताया, "पिछले 2-3 दिनों से लगातार जम्मू ज़ोन में बारिश हो रही है... नाशरी में, करोल पर, कुंफर नाले में, बनिहाल के पास भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। करोल में तो थोड़ा मरम्मत का काम हुआ और यहां पर अभी काम चल रहा है। NHAI जीर्णोद्धार कार्य 24 घंटे चला रही है लेकिन मौसम लगातार खराब है उस वजह से रास्ता साफ नहीं हो रहा है। हमारी लोगों से अपील है कि आप सफर शुरू करने से पहले ट्रैफिक कंट्रोल रूम से संपर्क करें। इन हालातों में अपनी जान को खतरे में न डालें..."

Published: 08 Apr 2026, 7:48 AM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान द्वारा संघर्ष-विराम की घोषणा के बाद जम्मू में जश्न मनाया जा रहा है 

मतदाताओं के नाम हटाने का विरोध करने के लिए हम फिर अदालत जाएँगे: ममता

‘जल्द से जल्द ईरान छोड़ें भारतीय’, सीजफायर के बीच तेहरान में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

तेहरान में भारतीय दूतावास ने बुधवार (8 अप्रैल 2026) को एक नई एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों से जल्द से जल्द देश छोड़ने को कहा गया है। बेहतर कॉर्डिनेशन और आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

Published: 08 Apr 2026, 7:48 AM IST

ट्रंप के सीजफायर के बीच RBI का रेपो रेट पर बड़ा फैसला, नहीं बढ़ी आपकी लोन EMI

हिमाचल प्रदेश - अटल टनल और रोहतांग में ताज़ा बर्फबारी से इलाके के तापमान में भारी गिरावट आई है 

पश्चिम एशिया में सीजफायर से बाजार गुलजार, सेंसेक्स 2600 अंक ऊपर, निफ्टी 23850 के पार

अमेरिका-ईरान युद्धविराम की घोषणा के बाद भारतीय बाजार में तेजी दिखी। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 2,600 अंकों का उछाल दिखा। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी 23,900 के पार पहुंच गया। आज आरबीआई एमपीसी के फैसले आने हैं, इस पर बाजार में निवेशकों की नजर बनी रहेगी।

Published: 08 Apr 2026, 7:48 AM IST

उत्तराखंड: देहरादून के कुछ हिस्सों में भारी बारिश

युद्ध रोकने के लिए एक महीने से गिड़गिड़ा रहा था अमेरिका, ईरान का दावा

युद्ध रोकने के लिए एक महीने से गिड़गिड़ा रहा था अमेरिका, ईरान का दावा

Published: 08 Apr 2026, 7:48 AM IST

वॉशिंगटन, DC-  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा संघर्ष-विराम की घोषणा के बाद प्रदर्शनकारी व्हाइट हाउस के बाहर जमा हुए।

यह संयुक्त राज्य अमेरिका की एक जीत है, जिसे राष्ट्रपति ट्रंप और हमारी शानदार सेना ने मुमकिन बनाया- सीजफायर पर व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी का पोस्ट

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने ट्वीट किया, "यह संयुक्त राज्य अमेरिका की एक जीत है, जिसे राष्ट्रपति ट्रंप और हमारी शानदार सेना ने मुमकिन बनाया। 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' की शुरुआत से ही, राष्ट्रपति ट्रंप का अनुमान था कि यह 4-6 हफ़्ते चलने वाला ऑपरेशन होगा। हमारे जांबाज़ सैनिकों की अविश्वसनीय क्षमताओं की बदौलत, हमने 38 दिनों के भीतर ही अपने मुख्य सैन्य लक्ष्यों को हासिल कर लिया और उनसे भी आगे निकल गए... हमारी सेना की इस सफलता ने हमें बातचीत में ज़्यादा से ज़्यादा बढ़त दिलाई, जिससे राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी टीम कड़े समझौते करने में सक्षम हो पाई; और अब इन समझौतों ने एक कूटनीतिक समाधान और लंबे समय तक चलने वाली शांति के लिए एक रास्ता खोल दिया है। इसके अलावा, राष्ट्रपति ट्रंप ने 'स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़' को भी फिर से खुलवा दिया।"

Published: 08 Apr 2026, 7:48 AM IST

2 हफ्ते के सीजफायर के लिए अमेरिका तैयार, डेडलाइन से 2 घंटे पहले ट्रंप का ऐलान

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह ईरान के साथ दो हफ़्ते के लिए सीजफायर पर सहमत हो गए हैं। यह सहमति, ‘पूरी सभ्यता’ को तबाह करने के लिए तय की गई उनकी रात 8 बजे की समय सीमा से दो घंटे से भी कम समय पहले बनी है। ट्रंप ने कहा कि युद्धविराम समझौता इस शर्त पर किया गया है कि ईरान रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ‘स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज’ को फिर से खोलने पर सहमत हो।

Published: 08 Apr 2026, 7:48 AM IST

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 08 Apr 2026, 7:48 AM IST