
पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिका और ईरान के बीच पिछले महीने हुए युद्धविराम पर संकट गहरा गया है। मंगलवार को अमेरिका ने ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमलों की शुरुआत कर दी, साथ ही ईरानी तेल की अंतरराष्ट्रीय बिक्री के लिए दी गई अहम छूट भी रद्द कर दी। यह कार्रवाई स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तीन व्यावसायिक जहाजों पर हुए हमलों के बाद की गई है।
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से एक तरफ जहां मौसम सुहावना हो गया है तो वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में जलभराव से मुश्किलें भी बढ़ी हैं। भारी बारिश के बीच गुरुग्राम में NH 48 के पास सड़क धंसने से यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुग्राम में कई कंपनियों ने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined