हालात

बड़ी खबर LIVE: राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, 8 गंभीर

राजस्थान के कोटा में खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की क्रूजर वैन खड़े ट्रक से टकरा गई। भीषण हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, 8 गंभीर

राजस्थान के कोटा में रविवार देर रात कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर शंभूपुरा गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी क्रूजर वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 गंभीर रूप से घायल हैं। वैन में सवार सभी 16 लोग महाराष्ट्र के रहने वाले थे और खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। मृतकों में ज्यादातर एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए