हालात

बड़ी खबर LIVE: सऊदी अरब में हूतियों की बमबारी के बीच अमेरिका ने उठाया बड़ा कदम, भारत से ट्रेड डील पर ट्रंप का बड़ा बयान

सऊदी अरब में हूतियों की बमबारी के बीच अमेरिका ने रियाद में दूतावास खाली करने का आदेश दिया है और भारत से ट्रेड डील पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

सऊदी अरब में हूतियों की बमबारी के बीच अमेरिका ने उठाया बड़ा कदम 

ईरान समर्थित हूती लगातार सऊदी अरब को निशाना बना रहे हैं। वे पिछले कई दिनों से एयरपोर्ट को टारगेट कर हमले कर रहे हैं। इस बीच अमेरिका ने सऊदी अरब में अपने दूतावास के कर्मचारियों और उनके परिवारों को देश छोड़ने के लिए कहा है। यही नहीं, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), जॉर्डन, कतर और बहरीन के लिए भी इसी तरह का आदेश जारी किया गया है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ‘अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सऊदी अरब में गैर-आपातकालीन कामकाज में लगे अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को देश छोड़ने का आदेश दिया है।’ उन्होंने कहा कि ईरान समर्थित हूती विद्रोही सऊदी अरब के खिलाफ लगातार हमले कर रहे हैं। इनमें सिविलियन एयरपोर्ट्स और दूसरे महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना भी शामिल है। इन हमलों में आम नागरिकों की जान जा रही है और ट्रैवल व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

भारत से ट्रेड डील पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- पहले किए गए समझौतों से बिल्कुल अलग होगा यह सौदा

अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते पर डेढ़ साल से ज्यादा समय से बातचीत चल रही है। सबको फाइनल डील का इंतजार है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह समझौता अब पूरा होने के काफी करीब है। उन्होंने संकेत दिया कि दोनों देशों के बीच होने वाला यह अंतिम समझौता, वाशिंगटन द्वारा पहले किए गए किसी भी व्यापार समझौते से काफी अलग होगा। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए, ट्रंप से पूछा गया कि क्या वाशिंगटन और नई दिल्ली किसी समझौते के करीब पहुंच रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए