बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में लुढ़का पारा तो यूपी-बिहार में छाया घना कोहरा, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बुधवार के लिए दक्षिण भारत के कई राज्यों के लिए भारी बारिश और कुछ मैदानी हिस्सों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत अन्य राज्यों में सर्दी और कोहरे का सितम लगातार देखने को मिल रहा है।
By नवजीवन डेस्क
दिल्ली में लुढ़का पारा तो यूपी-बिहार में छाया घना कोहरा
दिल्ली में लुढ़का पारा तो यूपी-बिहार में छाया घना कोहरा, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवान का असर दक्षिण के राज्यों में अब तक देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए दक्षिण भारत के कई राज्यों के लिए भारी बारिश और कुछ मैदानी हिस्सों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत अन्य राज्यों में सर्दी और कोहरे का सितम लगातार देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 25 नवंबर के लिए देश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए