
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान 'ऑर्नब' अब अति प्रचंड चक्रवाती तूफान में बदल चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के 27 अक्टूबर की सुबह 2:30 बजे के बुलेटिन के मुताबिक, तूफान पिछले छह घंटों के दौरान रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है। यह विशाखापत्तनम से महज 300 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। तूफान के 28 अक्टूबर की सुबह यानम के पास आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
चक्रवाती तूफान के संभावित खतरे को देखते हुए रेलवे ने 27 और 28 अक्टूबर को 53 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इसका असर आंध्र प्रदेश के कई प्रमुख रेल मार्गों पर पड़ा है। रद्द की गई ट्रेनों में विजयवाड़ा, राजमुंदरी, मछलीपट्टनम, नरसापुर, भीमावरम, काकीनाडा पोर्ट, गुंटूर और विशाखापत्तनम को जोड़ने वाली कई रेल सेवाएं शामिल हैं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए