
झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना हाईवे पर देर रात भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रात करीब दो बजे एनएच-33 पर पैंकी के पास हुआ, जहां बिहार के नालंदा जिले के जांघारों गांव से रजरप्पा मंदिर पूजा करने जा रहे 14 लोगों से भरी स्कॉर्पियो की अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। मृतकों में चार बच्चे, चार महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। घायल व्यक्ति का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए