
राजधानी दिल्ली के कई जिलों में AQI 400 पार गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली के पंजाबी बाग में AQI 447, जहांगीरपुरी में 447, आईआईटी दिल्ली में 438, मुंडका में 436, रोहिणी में 433, डीटीयू, दिल्ली में 432, विवेक विहार में 428, पूसा में 428, नरेला में 418, अलीपुर में 419, सोनिया विहार में 417, आर के पुरम में 417, आईटीओ, दिल्ली में 414, पटपड़गंज में 410, बवाना में 408, सिरीफोर्ट में 408, मंदिर मार्ग में 408 और नॉर्थ कैंपस, डीयू में 407 दर्ज किया गया।
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुग्राम में भी बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए जिला प्रसासन ने 5 नवंबर से 20 नवंबर तक कई सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। इस दौरान गुरुग्राम में निर्माण कार्य और तोड़फोड़ पर रोक रहेगी।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए