हालात

उज्जैन में शादी में बिजली गुल होने पर बदल गई दुल्हन, लाइट आने पर किया गया भूल-सुधार

जब बारात आई तब बिजली गुल थी, दोनों दूल्हों को दुल्हन के साथ माता पूजन के कमरे में ले जाया गया, जहां पूजा के रस्म के दौरान दोनों दुल्हनें बदल गईं और उन्होंने दूसरे दूल्हे के हाथ पकड़कर पूजन किया। जब लाईट आई तो सभी दंग रह गए और वहां हड़कंप मच गया।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

गर्मी के मौसम में बिजली कटौती एक तरफ जहां लोगों की मुसीबत बनी हुई है, वहीं मध्य प्रदेश के उज्जैन में अजीबो गरीब वाकया हो गया। यहां अंधेरे में दुल्हनें बदल गईं और जब पांच घंटे बाद बिजली आई तब हकीकत सामने आई। बाद में भूल सुधार कर उसी दुल्हन के साथ दूल्हे के फेरे कराए गए जिसके साथ उसका रिश्ता तय हुआ था।

मामला उज्जैन के असलाना गांव का है, जहां के रमेश लाल रेलोत की तीन बेटियों की शादी एक ही दिन तय हुई। बड़ी बेटी कोमल का विवाह दिन में हो गया, मगर दो बेटियों निकिता और करिश्मा की बारात रात को आई। दोनों की बारात दंगवाड़ा गांव से आई थी। निकिता का भोला और करिश्मा का गणेश से विवाह होना था।

बताया गया कि जब बारात आई तब बिजली गुल थी, दोनों दूल्हों को दुल्हन के साथ माता पूजन के कमरे में ले जाया गया, जहां अंधेरा था। इसी अंधेरे में पूजा की रस्म के दौरान दोनों दुल्हनें बदल गईं, उन्होंने दूसरे दूल्हे के हाथ पकड़कर पूजन किया। जब लाईट आई तो सभी दंग रह गए। गणेश ने निकिता और भोला ने करिश्मा का हाथ पकड़ रखा था। यह देखते ही वहां हड़कंप मच गया।

बाद में फेरे के समय इस गलती को सुधार कर करिश्मा का गणेश और निकिता का भोला के साथ फेरा कराया गया। इस तरह अंधेरे के कारण हुई गलती को लाईट आने पर सुधारा गया।
रमेश के परिजनों ने बिजली कटौती को लेकर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि रोज पांच घंटे बिजली गुल रहती है और उसी के चलते शादी में यह बड़ी गड़बड़ी होते-होते बच गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मेदांता अस्पताल के बाहर वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

  • ,
  • मुकेशः दर्द भरे नगमों के बेताज बादशाह, आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में गूंजती है उनकी आवाज

  • ,
  • जंतर-मंतर प्रदर्शनः अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, कहा- मंत्री का इस्तीफा एक मजबूत संदेश देगा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप की चेतावनी, 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाज रोके, तो तेहरान के पुल और बिजलीघर उड़ा देंगे'

  • ,
  • अमेर‍िकी सैन्‍य व‍िमानों में ईंधन भरने को तैयार नहीं इजरायल, कहा- बेन गुरियन एयरपोर्ट की क्षमता खत्म