
उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार रात एक ग्लेशियर फट गया। प्रशासन के मुताबिक इस घटना में अभी तक किसी भी जान-माल की हानि की खबर नहीं है। वहीं, भारतीय सेना की मध्य कमान ने बताया कि कल चमोली जिले के जोशीमठ सेक्टर के सुमना क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी के कारण सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का कैंप हिमस्खलन की चपेट में आ गया था, जिसमें से अभी तक 291 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा, 'हम इस मामले में और अधिक सूचना इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं इस घटना में किसी की मौत तो नहीं हुई। खराब मौसम के कारण हम वास्तविक परिस्थिति का पता नहीं लगा पा रहे हैं।
इस घटना के बाद राज्य के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा, 'मुझे नीति घाटी के सुमना गांव में ग्लेशियर फटने की खबर मिली है। मैंने अलर्ट जारी कर दिया है और मैं लगातार बीआरटीओ और जिला प्रशासन के संपर्क में हूं।'
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए