हालात

उत्तर प्रदेश में भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, सामूहिक दुष्कर्म के मामले से बचने के लिए उठाया ये खौफनाक कदम!

पुलिस ने बताया कि सहानुभूति पाने के लिए और पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी अपनी बहन के शव के सामने जोर-जोर से रोया। हत्या के लिए उसने अपने दुश्मनों को जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस को उनके नाम भी बताए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

उत्तर प्रदेश पुलिस ने अमरोहा में एक लड़के को अपनी ही बहन की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ऐसा उसने सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले से बचने के लिए किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से ही दुष्कर्म का एक मामला दर्ज है और इससे बचने के लिए उसने अपनी बहन को मारने की साजिश रची। हालांकि वह फंस गया।

सहानुभूति पाने के लिए और पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी अपनी बहन के शव के सामने जोर-जोर से रोया। हत्या के लिए उसने अपने दुश्मनों को जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस को उनके नाम भी बताए। लेकिन विभिन्न सीसीटीवी कैमरों से मिले फुटेज और आरोपी की कॉल डिटेल ने मामले को सुलझाने में अहम रोल निभाया।

पुलिस को उस कैब से भी अहम सबूत मिले हैं, जिसे आरोपी ने अपनी बहन की हत्या के लिए उपयोग किया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका था आतंकी हमला? 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी

  • ,
  • IND vs NZ 2nd ODI: भारत के घातक गेंदबाजी के आगे कीवी बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम

  • ,
  • रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड सितारों को धमकी देने वाला पकड़ा गया, अमेरिका में गैंगस्‍टर हैरी बॉक्‍सर गिरफ्तार

  • ,
  • गाजियाबाद चौकी धमाका आतंकी हमला था? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी

  • ,
  • पिछले 12 वर्षों में लोकतांत्रिक ढांचे और सामाजिक ताने-बाने को पहुंचा भारी नुकसान, लोगों को अब हो रहा एहसास: सोनिया गांधी