
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आज पाकिस्तान की नापाक साजिश को एक दिन में दूसरी बार विफल कर दिया। बीएसएफ के सैनकों ने पंजाब के तरनतारन में भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय क्षेत्र में घुसे एक और ड्रोन को मार गिराया। वहीं 7.5 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है।
Published: undefined
बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार देर रात बीएसएफ के जवानों ने तरनतारन जिले के कलश हवेलियां गांव में भारत पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से आते एक ड्रोन की आवाज सुनी। घुसपैठ को विफल करने के प्रयास में बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलीबारी में चीन में निर्मित ड्रोन नीचे आ गिरा।
Published: undefined
बीएसएफ के मुताबिक इसके बाद पूरे इलाके में तलाशी ली गई, जहां गोलीबारी में नीचे गिरे एक हेक्सा-कॉप्टर (ड्रोन) को बरामद किया गया। वहीं सफेद रंग की पॉलीथिन में करीब 7.5 किलो हेरोइन भी बरामद की गई है। हेरोइन की कीमत करोड़ो में आंकी जा रही है। घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ताकि ड्रोन से लाए गए और भी किसी संदिग्ध सामग्री को बरामद किया जा सके।
Published: undefined
गौरतलब है कि 28 नवंबर की देर रात को ही बीएसएफ की महिला जवानों ने अमृतसर सेक्टर के चाहरपुर गांव में भारत पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक ड्रोन को मार गिराया था। पिछले कुछ महीनों में बीएसएफ ने पंजाब सीमा में ड्रग्स और हथियार लाने वाले कई पाकिस्तानी ड्रोनों को मार गिराया है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined