हालात

आखिरकार हथियार डाल दिए येदियुरप्पा ने, 26 जुलाई को दे देंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा!

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा 26 जुलाई को इस्तीफा दे सकते हैं। यह संकेत खुद उन्होंने गुरुवार को बेंग्लुरु में एक प्रेस कांफ्रेंस में दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व जो भी आदेश देगा वे उसका पालन करेंगे।

फोटो : Getty Images
फोटो : Getty Images pic by hemant mishra

बी एस येदियुरप्पा कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से हटाए जा रहे हैं। इन अटकलों पर येदियुरप्पा ने खुद ही गुरुवार को चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि वह बीजेपी आलाकमान के फैसले का पालन करेंगे। येदियुरप्पा ने कहा कि पार्टी आलाकान कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर उनके भविष्य के बारे में 25 जुलाई को उन्हें निर्देश देगा। ध्यान रहे कि येदियुरप्पा सरकार के दो साल 26 जुलाई को पूरे हो रहे हैं। येदियुरप्पा ने कहा कि, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा का मेरे प्रति विशेष स्नेह एवं विश्वास है।“ उन्होंने कहा कि, “आप जानते हैं कि उन लोगों को कोई पद नहीं दिया जाता जिनकी उम्र 75 साल से अधिक हो गयी है लेकिन मेरे काम की सराहना करते हुए उन्होंने 78 वर्ष की आयु होने के बावजूद मुझे मौका दिया।’’

येदियुरप्पा ने कहा कि आने वाले समय में वे कर्नाटक में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। उनहोंने कहा कि 25 जुलाई को जो भी आदेश मिलेगा उसी के अनुसार वे काम शुरु करेंगे। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को कर्नाटक सरकार के दो वर्ष का जश्न मनाया जाएगा, उसमें शामिल होने के बाद वे बीजेपी आलाकमान के निर्देश पर अमल करेंगे।

ध्यान रहे कि बीते काफी समय से चर्चा है कि येदियुरप्पा को हटाया जा रहा है। पार्टी के कुछ विधायक और कर्नाटक से एक सांसद ने भी उनके खिलाफ बयान दिया था, जिसके बाद येदियुरप्पा के इस पद से खुद ही हट जाने की अटकलें लगाई जानें लगीं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: 9/11 हमले के 25 साल बाद भी फैसलों का दंश झेल रहा पाक, यूक्रेन युद्ध में 5 लाख से अधिक रूसी सैनिक ढेर

  • ,
  • पंजाब कांग्रेस ने गुलजार सिंह मामले में भगवंत मान सरकार को घेरा, पीड़ित परिवार के साथ धोखा करने का आरोप लगाया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • Delhi Traffic Alert: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर शनिवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें कौन सी सड़कें बंद

  • ,
  • ब्रिक्स बिजनेस फोरम से पुतिन का अमेरिका पर निशाना, बोले- प्रतिबंध लगाने वाले देश खुद औद्योगिक गिरावट से जूझ रहे