हालात

उत्तर प्रदेश: AIMIM नेता पर बुलडोजर एक्शन! चंद घंटों में दो मंजिला होटल जमींदोज

आरोप है कि एआईएमआईए नेता तौफीक ने बाईपास स्थित 700 वर्ग मीटर जमीन पर दो मंजिला होटल बनवाया था, होटल के लिए विकास प्राधिकरण से इजाजत नहीं ली गई थी। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, ग्रीन बेल्ट को खत्म कर अवैध तरीके से होटल बनवाया गया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक बार फिर बुलडोजर एक्शन को लेकर सुर्खियों में है। इस बर कार्रवाई एआईएमआईएम नेता के होटल पर की गई है। यह मामला बरेली का है। एआईएमआईएम नेता तौफीक प्रधान के होटल पर विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चला। बताया जा रहा है कि कई घंटों की कार्रवाई के बाद होटल को ध्वस्त कर दिया गया।

होटल पर बुलडोजर द्वारा कार्रवाई को गुरुवार देर शाम तक अंजाम दिया गया। होटल की दूसरी मंजिल पर विशाल बाज बनाया गया था। कहा जाता है कि यह लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता था। कार्रवाई में बाज भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।

आरोप है कि एआईएमआईए नेता तौफीक ने बाईपास स्थित 700 वर्ग मीटर जमीन पर दो मंजिला होटल बनवाया था, होटल के लिए विकास प्राधिकरण से इजाजत नहीं ली गई थी। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, ग्रीन बेल्ट को खत्म कर अवैध तरीके से होटल बनवाया गया था। यही वजह है कि होटल पर कार्रवाई की गई।

विकास प्राधिकरण के अनुसार, होटल के मालिक और एआईएमआईएम नेता तौफीक को कई बार कानूनी नोटिस भेजा गया, जिसमें उनसे कहा गया था कि वह खुद ही अपना अवैध निर्माण गिरा लें। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं। ऐस में उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, बुलडोजर एक्शन पर एआईएम नेता तौफीक की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि मुझे मुसलमान होने की सजा मिली है। इससे पहले समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर भी इसी तरह की कार्रवाई की गई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा