जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ से लापता दो SPO के गोलियों से छलनी शव बरामद, हथियार गायब
मृतकों की पहचान बाबी चंद (57) और रशपाल कुमार (45) के रूप में हुई है। ये दोनों दच्चन के कियार गांव में स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) में तैनात थे।
By नवजीवन डेस्क
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ से लापता दो SPO के गोलियों से छलनी शव बरामद, हथियार गायब (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के दूरदराज के इलाके दच्चन से लापता दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) के शव बृहस्पतिवार तड़के बरामद कर लिए गए हैं। उनके शरीर पर गोलियों के निशान थे। इससे घटना में आतंकियों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी किसी आतंकी हमले की पुष्टि नहीं की है।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मियों के सरकारी हथियार नहीं मिले हैं, जिससे घटना में संभावित आतंकी संलिप्तता का संदेह गहरा गया है।
मृतकों की पहचान बाबी चंद (57) और रशपाल कुमार (45) के रूप में हुई है। ये दोनों दच्चन के कियार गांव में स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) में तैनात थे। दोनों बुधवार को अपने शिविर से धारणा-मड़वा स्थित सेना की एक चौकी की ओर जाते समय लापता हो गए थे। उनके लापता होने के बाद से ही पुलिस और सेना ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया था।
पीटीआई के इनपुट के साथ
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए