हालात

हिमाचल प्रदेश: सिरमौर जिले में खाई में गिरी निजी बस, 7 लोगों की मौत, 12 घायल

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में हादसे के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बस से घायलों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही बचाव कार्य शुरू कर दिया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया हिमाचल प्रदेश में खाई में गिरी बस, 7 लोगों की मोत

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक निजी बस के खारी में गिर जाने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। यह बस मानवा से सोलन जा रही थी। हादसा नाई नेती पंचायत के पास हुआ, जो राजगढ़ से करीब 25 किलोमीटर दूर है।

Published: undefined

ज्यादातर घायलों को राज्य की राजधानी से करीब 55 किलोमीटर दूर सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिरमौर के डिप्टी कमिश्नर ललित जैन ने बताया कि बचाव कार्य पूरा हो गया है। हादसे के शिकार अधिकांश पीड़ित राजगढ़ क्षेत्र के हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं चला है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रशासन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बस से घायलों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही बचाव कार्य शुरू कर दिया था।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: बाल-बाल बचे केशव प्रसाद मौर्य, उड़ान भरते ही हेलिकॉप्टर में आई खराबी, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

  • ,
  • T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, पिछले मुकाबले में मिली थी बड़ी हार

  • ,
  • 'चीन की औद्योगिक ताकत बेजोड़, लेकिन लोकतांत्रिक नहीं', राहुल गांधी बोले- चीन ने औद्योगिक उत्पादन के क्षेत्र पर किया कब्जा

  • ,
  • बाल-बाल बचे केशव मौर्य, उड़ान भरते ही हेलिकॉप्टर में आई खराबी, केबिन में भरा धुआं, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

  • ,
  • 'पहले कम अंतरराष्ट्रीय दामों का लाभ जनता से छीना, अब महंगाई के बोझ से जनता का निकाला पसीना', कांग्रेस का PM मोदी पर तंज