हालात

उपचुनाव: चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में की चुनाव की घोषणा, 5 दिसंबर को होंगे मतदान, 8 को आएंगे नतीजे

विधानसभा की सीटें पदमपुर (ओडिशा), सरदारशहर (राजस्थान), कुरहनी (बिहार), भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़) और रामपुर (उत्तर प्रदेश) हैं जहां उपचुनाव होने हैं।

फोटो : सौजन्य चुनाव आयोग
फोटो : सौजन्य चुनाव आयोग 

चुनाव आयोग ने शनिवार को ओडिशा, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पांच विधानसभा सीटों और उत्तर प्रदेश में एक संसदीय सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा की। आयोग के कार्यक्रम के अनुसार उपचुनाव 5 दिसंबर को होंगे और नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

विधानसभा की सीटें पदमपुर (ओडिशा), सरदारशहर (राजस्थान), कुरहनी (बिहार), भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़) और रामपुर (उत्तर प्रदेश) हैं जहां उपचुनाव होने हैं।

इस उपचुनाव में सबकी निगाहें यूपी की लोकसभा, मैनपुरी और रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव पर होगी। बता दें कि समाजवादी पार्टी के पूर्व संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी की सीट खाली हुई थी। वहीं, भड़काऊ भाषण देने के लिए सपा नेता आजम खान की सदस्यता रद्द होने के बाद रामपुर विधानसभा सीट खाली है।

पोल पैनल के मुताबिक इन उपचुनावों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 17 नवंबर है। 18 नवंबर को नामांकनों की जांच की जाएगी, जबकि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 21 नवंबर है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, शाह सदन में आओ के लगे नारे, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • यूपी: 'खाद के लिए कतार में किसान', अखिलेश यादव बोले- भाजपाई भ्रष्टाचार’ का नाला जब तक बहता रहेगा, कुछ भी नहीं बदलेगा

  • ,
  • राम मंदिर 'चढ़ावा चोरी' और छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ संसद में विपक्ष का मार्च, 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के लगे नारे

  • ,
  • जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात साल पूरे होने पर श्रीनगर में सुरक्षा कड़ी, जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

  • ,
  • उत्तराखंड: मूसलाधार बारिश से बढ़ी मुश्किलें, देहरादून के सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच सतर्क रहने की सलाह