हालात

6 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर 27 फरवरी को उपचुनाव, 2 मार्च को नतीजों का ऐलान

जिन सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की गई है, उनमें अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की एक-एक विधानसभा सीट के साथ महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीट शामिल हैं। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप की एक लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव की घोषणा की गई है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने छह राज्यों की 6 विधानसभा सीट और एक लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव की प्रक्रिया और तारीखों की घोषणा कर दी।

Published: undefined

चुनाव आयोग ने 6 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान करते हुए कहा कि इन सीटों पर एक साथ 27 फरवरी को मतदान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के मुताबिक, 2 मार्च को छह विधानसभा सीटों और एक राज्य की लोकसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजों की घोषणा होगी।

Published: undefined

जिन सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई है, उनमें अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की एक-एक विधानसभा सीट के साथ ही महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटें शामिल हैं। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप की एक लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव की घोषणा की गई है।

Published: undefined

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के मुताबिक, इन सीटों पर चुनाव के लिए 31 जनवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी। वहीं नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 7 फरवरी है। 8 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं, 10 फरवरी तक नामांकन वापस लिए जा वापस लिए जा सकेंगे। इन सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा और दो मार्च को नतीजों की घोषणा होगी।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR में बारिश, मौसम हुआ सुहाना, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के सीरिया दौरे के दौरान होटल के पास धमाके

  • ,
  • सिनेजीवन: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सायरा बानो और बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख

  • ,
  • वायनाडः भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई, प्रियंका गांधी ने लोगों से बचाव कार्यों में मदद की अपील की

  • ,
  • चंदा चोरीः बजरंग लाल बागड़ा की नियुक्ति पर कीर्ति आजाद का सवाल- घोटाले के आरोपी को राम मंदिर ट्रस्ट में जगह क्यों?

  • ,
  • 'राम मंदिर मामले में लीपापोती की कोशिश, चंदे का विवरण सार्वजनिक किया जाए', जयराम बोले- पीएम मोदी चुप्पी तोड़ें